ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: हिंसा प्रभावित महिलाओं का सहारा बना सखी वन स्टॉप सेंटर...चुप ना रहे-खुलकर बोले..181 महिला हेल्पलाइन

Admin

Sun, Mar 31, 2019

सूरजपुर- घरेलू हिंसा सहित अन्य तरीकों से पीड़ित महिलाओं और युवतियों के लिये सखी वन स्टॉप सेंटर वास्तव में महिलाओ का सखी बना,अब पीड़ित महिलाये सखी वन स्टॉप सेंटर में अपनी सहायता हेतु निडर होकर आगे आ रही है। सखी वन स्टॉप सेंटर जिसका मुख्य उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं ओर युवतियों को सहायता पहुचना है। इसके लिए बकायदामहिला हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 181 जारी किया गया,अब पीड़ित 181 के जरिये अपनी शिकायत बेझिझक दर्ज कराती है और शुरू हो जाता एक ही छत के नीचे दी जाने वाली सुविधाएं जो संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में नियोजित महिला स्टॉप द्वारा पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान की| पिछले दिनों प्रतापपुर क्षेत्र बेजुबान बुजुर्ग महिला जो भटकती क्षेत्र वासियों को मिलने पर थाना प्रतापपुर की मदत से सखी वन स्टॉप सेंटर सूरजपुर लाया गया, सेंटर में नियोजित महिला स्टॉप द्वारा बेजुबान बुजुर्ग महिला का घर का पता कर पीड़िता की भाई को परामर्श देते हुवे सुपुर्द किया गया| सखी सेंटर जिला सूरजपुर की केंद्र प्रशासक विनीता सिन्हा बताते है की प्राप्त शिकायतों में से ज्यादातर शिकायते घरेलू हिंसा, लैंगिक हिंसा, दुष्कर्म, दहेज के लिये उत्पीड़न, बाल विवाह, लिंग चयन व भ्रूण हत्या, धोखाधड़ी, छेड़छाड़, अपरहण, भटकती महिला, विछिप्त महिला, एवम टोनही प्रताड़ना की है। एसे मामलों को गंभीरता से लेते हुवे सखी वन स्टॉप सेंटर के द्वारा शिकायत सहित परिवार के सदस्यों की परामर्श के साथ साथ कानूनी जानकारी देते हुए मामलों को कानून की एवम परामर्श की मदत से सुलझाना के साथ आरोपियों के अपराध दर्ज किया जाता है पीड़ित महिलाओं बिना डरे शिकायत दर्ज कराये|

महिलाओ से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु सखी वन स्टॉप सेंटर एक बहुत ही अच्छा मंच है, जहां पर महिलाओं की शिकायतों में गोपनियता एवम निः शुक्ल सहयोग प्रदान की जाती है। सखी सेंटर के प्रति अभी और जागरूकता लाये जाने की आवश्यकता है|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें