ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: सरगुजा लोकसभा सीट..भाजपा प्रत्याशी की बढ़ी परेशानी..बगावत के फूटे स्वर...आदिवासी नेता ने भाजपा से दिया त्याग पत्र...

Admin

Sat, Mar 23, 2019

राजेश सोनी

सूरजपुर- सरगुजा लोक सभा सीट में भाजपा के उम्मीदवार तय होने के साथ ही बगावत के सूर उठने लगे हैं, सूरजपुर जिले से रेणुका सिंह को प्रत्याशी बनाये जाने से नाराज होकर क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेता सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह ने पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया है| आदिवासी नेता मोहन सिंह भाजपा के पूर्व आदिवासी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चूके हैं वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं मोहन सिंह की आदिवासियों के बीच अच्छी पैठ है बताया जा रहा है कि प्रदेश बीजेपी ने जो तीन दावेदारों के नामों का पैनल भेजा था उसमें मोहन सिंह का भी नाम शामिल था लेकिन पार्टी ने रेणूका सिंह उम्मीदवार बनाया है लिहाजा टिकट नहीं मिलने से नाराज आदिवासी नेता मोहन सिंह ने भाजपा जिला संगठन को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है,बहरहाल बड़े नेताओं के बगावती तेवर से पार्टी को नुकसान पहूॅच सकता है|आंकड़ों की माने तो सरगुजा संसदीय क्षेत्र में करीब पांच लाख आदिवासी वोटर हैं और समाज के मुखिया का पार्टी से किनारा करना बीजेपी को क्षति पहॅूचा सकता है मोहन सिंह ने कहा की वे सिफ पार्टी से त्याग पत्र दे रहें हैं लेकिन समाज हित के लिए वे काम करते रहेगें,अब राजनितिक पार्टी से किनारा करने के बाद और उर्जा के साथ समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे वो चाहे कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें