ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: संचार क्रांति योजना के तहत स्मार्ट फोन वितरण का हुआ शुभारंभ

Admin

Sun, Aug 5, 2018
 राजेश सोनी
अम्बिकापुर-प्रदेशव्यापी मोबाईल तिहार के अंतर्गत संचार क्रांति योजना के तहत सरगुजा जिले के नगरीय निकायों में मोबाईल वितरण का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल ने आज राजमोहनी देवी भवन में किया। इस अवसर पर उन्होंने संचार क्रांति योजना के तहत वार्ड क्र. 1, 2 एवं 3 के  हितग्राहियों को मोबाईल वितरित किया। इसके साथ ही बरेजपार हॉल में वार्ड क्रमांक 29 एवं 44 के हितग्राहियों को मोबाईल वितरित कर शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर आज प्रथम दिवस में कुल 418 हितग्राहियों को मुफ्त स्मार्ट फोन वितरित किया गया जिसमें  वितरण केन्द्र राजमोहनी देवी भवन में 183 तथा बरेजपारा हॉल में 235 हितग्राही शामिल है।
मोबाईल पाकर महिलाओं के खिले चेहरे
मोबाईल तिहार के अंतर्गत संचार क्रांति योजना के तहत आज मोबाईल वितरण केन्द्र राजमोहनी देवी भवन एवं बरेजपारा हॉल मेंं मुफ्त में स्मार्ट फोन मिलने पर महिलायें मुस्कराने लगी और उनके चेहरे खिल गये। बंगाली चौक निवासी श्रीमती सावित्री मण्डल, सीमा मण्डल, वार्ड क्रमांक 44 निवासी श्रीमती ललिता बहेलिया तथा दर्रीपारा निवासी श्रीमती सविता ने स्मार्ट फोन मिलने पर खुषी जाहिर करते हुए कहा  कि अब वे इस मोबाईल से अपने सगे-संबंधियों से आसानी से बात कर सकेंगे तथा इससे मनोरंजन  के साथ ही साथ उन्हें सरकारी योजनाओं का समय-समय पर जानकारी भी मिल पायेगी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में पहले से मोबाईल है और घर में इन्टरनेट के बारे में भी सुना है जिससे हर प्रकार की जानकारी तत्काल मिल जाती है। इस मोबाईल में भी इन्टरनेट चलाने की सुविधा दी गई है, जिससे  अब हम भी इन्टरनेट चलाना सीखेंगे।
कलेक्टर ने मोबाईल वितरण केन्द्रों में हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखत हुए मोबाईल वितरण का संचालन सुचारू रूप से करने के निर्देष वितरण केन्द्र के नोडल अधिकारियों को दिये। उन्होंने हितग्राहियों के प्रवेष के लिए टोकन काउण्टर, वेलकम काउण्टर तथा सत्यापन काउण्टर पर कर्तव्यस्त कर्मचारियों को तत्परता के साथ कार्य संपादन करने कहा ताकि हितग्राहियों को शीघ्रता से मोबाईल मिल सके। उन्होंने दिव्यांग हितग्राहियों के सहायता हेतु हेल्पडेस्क तथा बैठक व्यवस्था सुनिष्चत करने कहा । कलेक्टर ने मोबाईल एक्टिवेषन काउण्टर के कर्मचारियों को निर्देषित किया कि यदि  किसी हितग्राही के मोबाईल में तकनीकी या अन्य किसी प्रकार की खामी आती है तो उसे तत्काल सुधारें। उन्होंने ट्रेनिंग काउण्टर के कर्मचारियों को मोबाईल परिचालन हेतु हितग्राहियों को भलिभॉति जानकारी  देने कहा।
कलेक्टर ने बताया कि जिले  की नगरीय निकाय क्षेत्रों में आज से 5 हजार 830 स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र अम्बिकापुर के 4 हजार 69 हितग्राहियों को 05 से 13 अगस्त 2018 तक, नगरीय निकाय क्षेत्र लखनपुर के 775 हितग्राहियों को 09 से 12 अगस्त 2018 तक तथा नगरीय निकाय क्षेत्र सीतापुर के 986 हितग्राहियों को 12 से 17 अगस्त 2018 तक स्मार्ट फोन वितरित किये जाएगें।
इस दोरान जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अजय त्रिपाठी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के संचालक श्री अखिलेष सोनी, जिला स्काउट एवं गाईड संघ के जिलाध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, पार्षद श्री आलोक दुबे, श्री सुषांतु घोष, श्री निरंजन दास, सामाजिक कार्यकर्ता श्री कर्ताराम सहित अन्य  अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें