ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: शराबी पति ने खाना मांगा, नहीं मिलने पत्नी को मौत के घाट उतारा...

Admin

Sun, Apr 28, 2024

सौरभ द्विवेदी

उदयपुर. उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निम्हा के दमऊकुंड में शनिवार को शाम पति द्वारा शराब पीकर खाना मांगने पर नहीं देने पर सिर में वारकर पत्नी की दर्दनाक हत्या कर दी है। उदयपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दमऊकुंड के शाम की है जब किशुन राम शराब पीकर कही से आया और अपने पत्नी को खाना देने के लिए बोला और गाली गलौज करने लगा। खाना नहीं देने पर शराबी पति ने मौत के घाट उतार दिया| मम्मी पापा को लड़ाई करते देख इनके दोनों बच्चे जो की एक दस साल और एक चौदह साल के है अपने दादा दादी के पास चले गए । आज सुबह जब आकर दोनों बच्चे देखे और उठाए तो उनकी मां नहीं उठी तब वापस बस्ती वाले घर के समीप जाकर घटना की जानकारी अपने बड़े पापा सत्यनारायण को दिए जो की मौके पर आकर देखा तो उसकी बहू गीता मृत हालत में घर पर पड़ी हुई थी। मृतिका गीता के सर के पिछले हिस्से कान के पास और गाल में चोट के निशान पाए गए। जिसकी सूचना पर उदयपुर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी पति को पकड़ा और पूछताछ किया तो उसने बताया की खाना नहीं देने की बात पर पत्नी को मारना बताया है। फिलहाल पुलिस ने जाँच विवेचना पश्चात् शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप शराबी पति को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, सहायक उप निरीक्षक विजय गुप्ता , आरक्षक देवेंद्र तथा सुरेंद्र बारी सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें