ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: शक्कर कारखाना प्रबंधक सहित अन्य के खिलाफ कर्मचारियों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत..तनख्वाह बढ़ाने के लिए कर्मचारियों से चार लाख घूस लेने का है आरोप..

Admin

Thu, Feb 14, 2019

सचिन तायल

प्रतापपुर।प्रबन्धन द्वारा अपने ही करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों से करीब चार लाख रुपये घूस लेने के मामले में सम्बंधित खड़गवांकला चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है,कर्मचारी संघ ने प्रबंधक सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करा कार्यवाही की मांग की है।सीजनल कर्मचारियों से भी 1500 रुपये की वसूली का आरोप लगा चीफ केमिष्ट व अन्य के खिलाफ थाना में शिकायत आवेदन दिया गया है,चौकी प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि मां महामाया शक्कर कारखाना केरता में कुछ दिनों पहले तनख्वाह बढ़ाने के नाम से अधिकारियों द्वारा अपने ही कर्मचारियों से करीब चार लाख की वसूली का मामला सामने आया था जो मंत्रालय में अधिकारियों को देने के नाम से लिया गया था,प्रबन्धन द्वारा अपने ही कर्मचारियों से घुस लेने का मामला द शूटर ने प्रमुखता से उठाया था।द शूटर को जानकारी देते हुए पीड़ित कर्मचारियों ने बताया था कि शक्कर कारखाना कर्मचारियों का वेतन बीस प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय शासन ने सितम्बर 2017 से लिया था जिसके बाद प्रबन्धन ने कर्मचारियों को नवम्बर 2017 से बढ़ी राशि के साथ तनख्वाह देना चालू कर दिया लेकिन सितम्बर और अक्टूबर 2017 (एरियस)का बढ़ा हुआ पैसा रोक लिया।प्रबन्धन ने यह रोका गया पैसा इस शर्त पर निकालने की बात कही थी जब सभी कर्मचारी मिलकर चार लाख रुपये घुस के तौर पर दें,इसके पीछे अधिकारियों का तर्क था कि यह चार लाख रुपये तनख्वाह बढ़ाने के नाम पर ऊपर मंत्रालय में देना है।अधिकारियों के दबाव के बाद कारखाना के करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों ने अपने खातों से पैसा निकालने के लिए करीब चार लाख रुपये का ड्रावल भरकर अधिकारियों को अक्टूबर में दिया और अधिकारियों ने अपने खास आदमी को भेज सभी खातों से ड्रावल फार्म के सहारे पैसा आहरण करा लिया और इसके बाद कर्मचारियों का अगस्त सितम्बर का पैसा रिलीज किया गया था। सभी ड्रावल फार्म एक साथ बैंक में जमा और आहरण हुए थे।अब चार लाख रुपये के घूस के मामले में कर्मचारी संघ ने कारखाना के प्रबंधक व अन्य अधिकारियों पर घूस लेने का आरोप लगा उनके खिलाफ खड़गवांकला चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।


सीजनल कर्मचारियों से वसूली के मामले में भी दर्ज कराई शिकायत..

कारख़ाना के कर्मचारी संघ ने एक अन्य मामले में सीजनल कर्मचारियों को रिन्युअल करने के नाम पर प्रति कर्मचारी 1500 रुपये की वसूली का आरोप लगाते हुए चीफ केमिष्ट मनोज पाढ़ी व स्थापना प्रभारी रामप्रताप मण्डल के खिलाफ नामदर्ज शिकायत खड़गवांकला चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है।बड़ी संख्या में कर्मचारियों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि इनके द्वारा दबाव देकर पैसों की मांग की जाती है और नहीं देने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है जिस कारण उन्हें पैसा देना पड़ता है जो उनके साथ अन्याय है।
चीफ केमिष्ट को हटाने एसडीएम को ज्ञापन  

कर्मचारी संघ ने कारखाना में पदस्थ चीफ केमिष्ट मनोज पाढ़ी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग एसडीएम प्रतापपुर को दिए ज्ञापन में की है।एसडीएम को दिए आवेदन में संघ के कर्मचारियों ने बताया कि चीफ केमिष्ट की नियुक्ति ही फर्जी तरीके से की गई है, वह प्रबन्धन का करीबी है इसलिए गलत तरीके से उसका प्रमोशन भी कर दिया गया है।उसके द्वारा कर्मचारियों से वसूली के साथ तानाशाही पूर्ण बर्ताव किया जाता है।जब से इनकी नियुक्ति की गई है सामानों व केमिकल खरीदी में भारी गड़बड़ी की जा रही है साथ ही बहुत सी अनियमितताएं इनके द्वारा प्रबन्धन के साथ मिल किया जा रहा है जिससे कारख़ाना को भारी नुकसान हो रहा है।मनोज पाढ़ी का रहना कारख़ाना के हित में बिल्कुल नहीं है जिस कारण उन्हें तत्काल हटाना आवश्यक है।
बैंक की भूमिका की भी हो जांच
पीड़ित कर्मचारियों ने चर्चा के दौरान कहा कि पूरे मामले में पीएनबी केरता की भूमिका भी संदिग्ध है जिसकी जांच आवश्यक है क्योंकि कोई भी बैंक ड्रावल फार्म के जरिये उसी को पैसा देता है जिसका बैंक में खाता होता है।इस मामले में करीब डेढ़ सौ ड्रावल फार्म प्रबन्धन का एक ही खास आदमी लेकर बैंक गया था जिसे बैंक के कर्मचारियों ने भुगतान भी कर दिया।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर होगी जांच-चौकी प्रभारी
कर्मचारियों द्वारा दो मामलों में दर्ज कराई गई शिकायत के सम्बंध में चर्चा के दौरान खड़गवांकला चौकी प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने बताया कि दो अलग अलग मामलों में घुस लेने की शिकायत आज प्राप्त हुई है,मामलों को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद उनके निर्देश पर जांच और कार्यवाही की जाएगी।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें