ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: वाहनों के फायनेंस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा...पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया...

Admin

Sun, Dec 25, 2022

बलरामपुर. जिले सहित पड़ोसी जिले सरगुजा में दो पहिया,चार पहिया वाहनों के फायनेंस के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 33 हजार 2 सौ रुपए समेत 2 मोबाइल बरामद किया है. वहीं इस गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. बलरामपुर पुलिस को फायनेंस के नाम पर ठगी की शिकायत मिली थी.जिसके बाद एसपी मोहित गर्ग व एडिशनल एसपी सुशील नायक के मार्गदर्शन में सायबर सेल व पुलिस की कई टीमो ने ठगों की पड़ताल शुरू की. पुलिसिया जांच में ठगों द्वारा सरगुजा जिले के दरिमा थाने में भी ठगी का मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली .जिसके बाद बलरामपुर पुलिस ने दरिमा पुलिस से समन्वय स्थापित कर गिरोह के सरगना अर्जुन गोप की पत्नी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा करते हुए एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि आरोपी मल्लिकार्जुन ट्रेडिंग एन्ड सर्विस प्रायवेट लिमिटेड का संचालन कर क्षेत्र में दो पहिया,चार पहिया वाहनों की फायनेंस करने के नाम पर ठगी करते थे. पुलिस के मुताबिक दरिमा निवासी चंद्रेश्वर तिग्गा अपने परिचितों से दो पहिया व चार पहिया वाहनों की खरीददारी में वाहनों के दरों के 60 प्रतिशत राशि लेकर सम्बन्धितों के नाम फायनेंस कराकर देने की बात कहते थे. 40 प्रतिशत फायनेंस कंपनी द्वारा पटाने तथा 3000 रुपये दो पहिया वाहन व 10000 से 15000 चार पहिया के लिए दिए जाने का झांसा दिया करते थे. पुलिस के मुताबिक गिरोह का मुख्य सरगना के बैंक खाते में 40 लाख रुपए 42 वाहनों के एवज में लिए जाने की बात सामने आयी है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें