: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के दिन उपभोक्ता अधिकारों एवं जिला उपभोक्ता आयोग में न्याय व्यवस्था की पुनः बहाली को लेकर सरगुजा सोसाईटी फॉर फास्ट जस्टिस के अध्यक्ष, अधिवक्ता डी. के. सोनी और आम उपभोक्ता तथा अधिवक्ताओं ने दिया धरना....
Admin
Sat, Dec 24, 2022
छत्तीसगढ़ सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर संपन्न छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर 18 वर्षों से उपभोक्ता न्याय के लिए निरंतर कार्यरत जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा, लगभग 22 माह से पीड़ित उपभोक्ताओं के सुनवाई के लिए बंद है...
राजेश सोनी
सरगुजा. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के दिन उपभोक्ता अधिकारों एवं जिला उपभोक्ता आयोग में न्याय व्यवस्था की पुनः बहाली को लेकर सरगुजा सोसाईटी फॉर फास्ट जस्टिस के अध्यक्ष, अधिवक्ता डी. के. सोनी और आम उपभोक्ता तथा अधिवक्ताओं ने दिया धरना . दरअसल छत्तीसगढ़ में पिछले 22 महीनों से उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कार्यालय में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति नहीं की गई है. जिसकी वजह से उपभोक्ता के आवेदनों सहित निराकरण नहीं होने से हजारों मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं. वहीं दूसरी ओर सरगुजा सोसायटी फॉर फास्ट जस्टिस के द्वारा कई बार कलेक्टर, मुख्यमंत्री सहित प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखकर इस बात से अवगत कराया गया था. लेकिन अब तक अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं की गई है. वही सरकार उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कार्यालय में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा अंबिकापुर हेतु नियमित अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति करने, जिला उपभोक्ता आयोग सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर को नियमित सुनवाई हेतु प्रतिदिन के लिए जिला आयोग का गठन, माननीय सुप्रीम कोर्ट में प्रकरण सु मोटो रिट पिटीशन सिविल 2/2021 के निर्देशों के पालनार्थ सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर तथा जशपुर हेतु अध्यक्षों, सदस्यों और कर्मचारियों की नियुक्ति, आधारभूत संरचनाओं का निर्माण, मध्यस्था सेल तथा ई-फाईलिंग जैसी मुलभुत आवश्कताओं की पूर्ति हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने की है. आयोजित धरना में डीके सोनी, अजय गौतम, विकास अग्रवाल, धनंजय तिवारी, जे पी गुप्ता, विमलेश साहू, शैलेंद्र वर्मा, गुलाब रानी शर्मा, अधिवक्तागण और पीड़ित उपभोक्ता विजेंद्र गुप्ता तथा कई अधिवक्ता और उपभोक्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
विज्ञापन