ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: मुख्यमंत्री डॉ. सिंह कल दरिमा में 275 करोड़ के विकास कार्यो की देंगे सौगात 

Admin

Mon, Sep 24, 2018
अम्बिकापुर- मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान 25 सितम्बर को सायं 6ः15 बजे दरिमा में आयोजित आमसभा में 275 करोड़ 82 लाख रूपये की लागत के 3 हजार 448 विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और षिलान्यास करेंगे। इनमें 81 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से निर्मित 18 निर्माण कार्यो का लोकार्पण और 194 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से बनाये जाने वाले 3 हजार 430 विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन शामिल है। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत 1 लाख 68 हजार हितग्राहियों को 116 करोड़ 44 लाख रूपये की समाग्री एवं चेक वितरीत करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह द्वारा लोकार्पण किये जाने वाले 5 प्रमुख कार्यो में मेण्ड्राकला में 39 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य फेस-2, 13 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से निर्मित मातृ एवं षिषु अस्पताल (एमसीएच बिल्डिंग) अम्बिकापुर, 7 करोड़ 61 लाख रूपये की लागत से निर्मित कम्जोजिट भवन ब्लॉक ‘‘बी‘‘ का निर्माण, 3 करोड़ 78 लाख रूपये की लागत से निर्मित लाईव्हलीहुड कॉलेज भवन और 2 करोड़ 52 लाख रूपये की लागत से सुखरी में निर्मित 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र शामिल हैं। डॉ. सिंह द्वारा शिलान्यास किये जाने वाले 5 प्रमुख कार्यो में 87 करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से निर्मित किये जाने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लक्ष्मीपुर में भागीदारी से 1 हजार 885 किफायती आवास, 57 करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से निर्मित किये जाने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत सुभाषनगर में भागीदारी से 1 हजार 276 किफायती आवास, 22 करोड़ रूपये की लागत से उदयपुर के सलका में निर्मित किये जाने वाले 132/33 के.व्ही. के विद्युत उपकेन्द्र, 11 करोड़ 71 लाख रूपये की लागत से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत नमनाकला एवं फुन्दुरडिहारी में भागीदारी से 261 किफायती आवास और 5 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से ग्रामीण सड़क नेटवर्क प्रबंधन इकाई के तहत भवन निर्माण कार्य का शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के तहत 1 लाख 68 हजार हितग्राहियों को 116 करोड़ 44 लाख रूपये की समाग्री एवं स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे। इनमें स्काई योजना के तहत 70 हजार 67 हितग्राहियों को मोबाईल, 25 हजार 539 हितग्राहियों को 12 करोड़ 35 लाख रूपये का तेन्दूपत्ता बोनस, 25 हजार 583 हितग्राहियों को 72 लाख रूपये का चरण पादूका, 6 हजार 523 हितग्राहियों को 95 करोड़ 58 लाख रूपये से निर्मित होने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के स्वीकृति आदेष, 400 हितग्राहियों को 12 लाख रूपये की लागत से उज्ज्वला गैस, 58 हितग्राहियों को श्रम विभाग की योजनाओं के तहत राजमिस्त्री टूलकिट, और 17 हजार 149 हितग्राहियों को टिफिन, एवं 3 हजार 881 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री पेंषन योजना के तहत 13 लाख 58 हजार रूपये का स्वीकृति पत्र वितरीत करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें