ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: मनरेगा मजदूरों को डिजिटल पेमेंट का हुआ शुभारंभ....

Admin

Fri, May 22, 2020

राकेश गुप्ता

उदयपुर:- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  स्व. राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी न्याय योजना के तहत  धान खरीदी के अंतर की राशी किसानों के खाते में रुपये डाले जाने का शुभारम्भ किया गया|उदयपुर के मनरेगा मजदूरों को भी डिजिटल पेमेंट का शुभारम्भ किया गया ग्राम पंचायत खोंधला में जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह और वरिष्ठ नेता डी पी सिंह की उपस्थिति में मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का भुगतान किया गया। यहाँ विश्राम पिता जोधन का डभरी निर्माण कार्य चल रहा है जहाँ बैंक सखी सोनवा मराबी के द्वारा ग्राम खोंधला में 38 व्यक्तियों को 69600 रु मजदूरी भुगतान किया गया। इसी तरह ब्लॉक के पंचायतों में दावा, रामनगर, मानपुर, घुचापुर, भकुरमा, पंडरीडाँड़, देवटिकरा तथा खोंधला में कुल मिलाकर 135  हितग्राहियों को 2 लाख 70 हजार रूपये का नगद भुगतान बैंक सखियों के माध्यम से किया गया। बैंक जाए बिना लोगों को घर पर कार्यस्थल के समीप नगद रुपये मिलने पर हितग्राहियों काफी खुश नजर आये| कांग्रेस नेता भकुरमा मे सिद्धार्थ सिंह देव मंत्री प्रतिनिधि, राजनाथ सिंह जिला पंचायत सदस्य देवटिकरा में, जनपद उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा पंडरीडाड में आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और द्वारिका यादव की उपस्थिति में मजदूरी भुगतान किया गया। 

किसान न्याय योजना और डिजिटल माध्यम से घर पर भुगतान के बारे जानकारी देते हुए मंत्री प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह देव ने बताया कि किसान न्याय योजना के तहत धान खरीदी के अंतर की राशि का भुगतान सीधे खाते में किए जाने से लोगों को कोरोना लॉक डाउन में काफी राहत मिलेगा। जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह ने कहा कि हितग्राहियों को बैंक सखी के माध्यम से घर पर भुगतान मिलने से इनका समय श्रम और आने जाने में होने वाले व्यय की बचत होगी इससे इन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें