ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: बैंक सखी बन रही वृद्धो,दिव्यांगों का सहारा... पेंशनरों को मिल रहा घर पहुंच सेवा...एक करोड से अधिक पेंशन राशि का किया गया भुगतान...

Admin

Thu, Nov 21, 2019

राजेश सोनी

अम्बिकापुर- सरगुजा जिले में ग्रामीणों, पेंशनरों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु बैंक सखी योजना प्रारंभ किया गया है। बैंक सखी दूरस्थ गांव-गांव तक भी बैंकिंग सेवाएं पहुंचा रहे हैं। इन बैंक सखियों से वृद्ध एवं दिव्यांग जनो को पेंशन राशि एवं अन्य बैंकिंग कार्य घर बैठे मिल जाने से भारी राहत मिल रही है। उन्हे नजदीक में ही खाता की जानकारी, नगदी आहरण, नगदी जमा करना आदि में सुविधा होती है जिससे बैंक सखियां वृद्ध और दिव्यांगों के लिए सहारा बनी हुई हैं।
कलेक्टर डॉ0 सारांश मित्तर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सभी प्रकार की पेंशन योजना तथा मनरेगा मजदूरी भुगतान हेतु बैंक सखी योजना को प्रभावी ढं़ग से संचालित किया जा रहा है। सरगुजा जिला के अंतर्गत 7 जनपद पंचायतों के 402 ग्राम पंचायतों के लिए 69 बैंक सखी नियुक्ति किया गया है। प्रत्येक 5 या 6 ग्राम पंचायतों के लिए एक सखी की नियुक्ति की गई है। जिनके माध्यम से सारी मूलभूत बैंकिंग सुविधायें दी जा रही हैं। इस योजना के अंतर्गत 16 हजार 895 पेंशनरों को कुल 1 करोड़ 45 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है। भुगतान के आधार पर नियुक्त सखी को आधा प्रतिशत या अधिकतम 15 रूपये तक का कमीशन दिया जाता है। भुगतान के अनुसार कमीशन 1/2 प्रतिशत तथा अधिकतम कमीशन 15 रूपये प्राप्त होते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (विहान) के अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह की महिलाएं बैंक सखी के रूप मे सेवाएं दे रही हैं। बैंक सखी योजना के विस्तार से सामाजिक सुरक्षा पेंशन और बैंक खातों के माध्यम से होने वाले मजदूरी भुगतान में नियमितता तथा तेजी आएगी।

उल्लेखनीय है कि बैंक सखी योजना छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके माध्यम से लोगों में जागरूकता का प्रचार-प्रसार करना एवं वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यस्था को मजबूत करना है। बैंकिंग सेवाओं के अंतर्गत नगद जमा करना, नगदी आहरण तथा बैंक खाता खोलना शामिल होता है। शासन की इस लोक कल्याणकारी योजना को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सरगुजा जिले में ग्रामीण महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं प्रारंभ करने की शुरूवात की है। बैंक सखी योजना का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मुख्य धारा में लाकर शासकीय योजनओं का लाभ उठाने के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (विहान) के तहत इस अभियान के प्रारंभ होने से ग्रामीण महिलाओं के साथ बेरोजगारी ग्रामीणों को भी रोजगार मिलेगा। इस योजना के शुभारंभ से ग्रामीणों में योजना को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि अब उन्हें बैंकिग सेवाओं के लिए शहर नहीं जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें