ब्रेकिंग

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

जेसीबी की टक्कर से गर्भवती महिला समेत नवविवाहित जोड़े की मौत..

सूरजपुर: नेशनल हाईवे पर कैटरिंग वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात.

घर में लगी आग, जिंदा जला पूर्व सचिव,हुई मौत.

कोयले की खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार..

सूचना

: बीमार अस्पताल में उपचार नहीं मिलने हंगामा,तोड़फोड़ कर गुस्सा उतारा...

Admin

Fri, Sep 13, 2024

सौरभ द्विवेदी

उदयपुर. बीती रात उदयपुर ब्लाक के ग्राम सलका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा करते तोड़फोड़ कर दिया | प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सलका में गणेश विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति को चोट आ गई थी, जिसे उपचार के लिए PHC सलका उसके साथी लेकर आए और डॉक्टरों के नहीं मिलने पर युवक के साथ आए दर्जन भर से अधिक लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अस्पताल में हंगामा करते हुए स्ट्रेचर, व्हील चेयर, गमला और ट्यूबलाइट सहित अन्य सामानों को तोड़फोड़ कर दिया। 

बीमार चल रहा है स्वास्थ्य केंद्र... 

पहले से खुद बीमार प्राथमिक स्वास्थ में कैसा उपचार होगा? जबकि न तो नियमित डॉक्टर आ रहे है । एक डॉक्टर NO WORK NO PAY के एप्लीकेशन देकर, तो दूसरे डॉक्टर जोकि अंबिकापुर से आना जाना करते है वह दो दिन का CL लगाकर छुट्टी पर है। बच गए नर्सिंग स्टॉफ तो जचकी कराने का कार्य में लगे हुए है, ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में ड्रेसिंग वगैरह तो कर सकते है परंतु बगैर डॉक्टर के देखे या पर्ची लिखे यह भी कुछ नहीं कर सकते। पीएचसी सलका में लगभग एक दर्जन कर्मचारी पदस्थ हैं इनमें से कुछ CHC उदयपुर में अटैच है। कुल मिलाकर यह बोला जा सकता है की PHC अभी बीमार चल रहा है। BMO योगेंद्र पैकरा ने बताया कि घटना की सूचना लिखित में उदयपुर थाना में दिया गया है। आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जाएगी, उन्होंने यह भी बताया की PHC में चौकीदार जेडीएस से रखे गए थे भुगतान नहीं होने से इन लोगों ने काम करना बंद कर दिया है व्यवस्था बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें