ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: फ्लैश मॉब के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

Admin

Sat, Oct 6, 2018
पप्पू जायसवाल
अम्बिकापुर-  आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु मतदाताओं को शत्-प्रतिषत मतदान तथा ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मषीन के प्रति जागरूकता हेतु स्वीप सरगुजा एवं जिला प्रषासन के द्वारा विषेष जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु आज शहर के वन इण्डिया मार्ट के समीप फ्लैश मॉब कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में के.आर. टेक्निकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक म्यूजिकल डांस का प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान जिला निर्वाचन आईकॉन श्री संजय सुरीला ने सरगुजिहा लोक गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में जोश और उल्लास भरकर मनमोहक बनाया।
 
इस दौरान जिला स्वीप प्लान समिति की अध्यक्ष एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकरी श्रीमती नम्रता गांधी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 के साथ ही सभी निर्वाचनों में शत्-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि यह फ्लैश मॉब कार्यक्रम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का एक माध्यम है। मतदाताओं का प्रमुख कर्तव्य तो अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। स्वीप के जिला नोडल अधिकारी सहायक कलेक्टर श्री आकाष छिकारा, सहायक नोडल अधिकारी श्री गिरीष गुप्ता तथा श्री रवि कुमार, जन षिक्षण संस्थान के संचालक श्री एम. सिद्धीकी, सहित महाविद्यालयीन विद्यार्थी उपस्थि थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें