ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 27 दिसम्बर को..डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 12 पदों पर होगी भर्ती..

Admin

Mon, Dec 24, 2018

अम्बिकापुर- नवनिर्मित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुरखुर्द अम्बिकापुर में 27 दिसम्बर 2018, गुरूवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक बहुउद्देशीय शिक्षण समिति अम्बिकापुर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उप संचालक रोजगार ने बताया है कि अम्बिकापुर एवं लुण्ड्रा में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के रिक्त 6-6 अर्थात् कुल 12 पदों की पूर्ति की जाएगी। इसके लिए संबंधित की शैक्षणिक योग्यता स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है तथा इन्हें संभावित मासिक वेतन 8000-15000 रूपए दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने इन पदों पर भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों से शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन की मूलप्रति एवं इन सभी की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साईज फोटो के साथ 27 दिसम्बर 2018 को पूर्वान्ह 11 बजे उपस्थित होने कहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें