ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: प्रतिनिधियों के समक्ष सीलबंद हुआ स्ट्रॉंग रूम.. ईव्हीएम की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ तैनात..

Admin

Wed, Apr 24, 2019

अम्बिकापुर- लोकसभा निर्वाचन 2019 के तृतीय चरण का मतदान जिले में 23 अप्रैल 2019 को निर्विघ्न संपन्न हुआ तथा मतदान दलों द्वारा ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मषीन सहित आज सकुषल वापसी हुई। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री विभूति पटनायक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सारांष मिŸार तथा लोकसभा प्रत्याषियों के प्रतिनिधियों के समक्ष विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-9 लुण्ड्रा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-10 अम्बिकापुर एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-11 सीतापुर, सभी मतदान केन्द्रों के ईव्हीएम सह व्हीव्हीपेट मशीनों को शासकीय पॉलीटेकनिक कॉलेज स्थित स्ट्रॉंग रूम में सीलबंद किया गया।  ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मषीनों को विधानसभावार बनाये गये स्ट्रांग रूम में सीलबंद करने के पूर्व अधिकारियों एवं प्रत्याषियों के प्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण कर जायजा लिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डॉ.सारांष मिŸार ने बताया कि स्ट्रॉंग रूम में रखे इन ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मषीनांं को  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सुरक्षाकर्मियों द्वारा कड़ी सुरक्षा की जायेगी। उन्होंने बताया कि स्ट्रॉग रूम की निगरानी के लिए पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं जिसका डिस्पले डिवाईस कक्ष में लगा है। इसके साथ ही प्रत्याषी तथा उनके प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरे का डिस्पलेभी मुख्य प्रवेष द्वार के हॉल में स्थापित किया गया है जिससे स्ट्रांग रूम के सामने की स्थिति को देखा जा सकता है। कलेक्टर ने बताया कि स्ट्रांग रूम के आस-पास आवागमन की पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। लेकिन हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे के डिस्पले देखने हेतु सुरक्षा बलों द्वारा संधारित पंजी में प्रविष्टि दर्ज कर प्रवेष कर सकते है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार डॉ सारांष मित्तर ने बताया कि स्ट्रांग रूम में बंद ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मषीनों को मतगणना दिनांक 23 मई 2019 को सामन्य प्रेक्षक एवं प्रत्याषियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम से निकाला जाएगा। ज्ञातब्य है कि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सरगुजा, सूरजपुर तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले आते हैं। लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 2 हजार 152 मतदान केन्द्र बनाये गये है। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनैतिक दलों के 10 प्रत्याषियों द्वारा चुनाव लड़ा गया। स्ट्रांग रूम के सीलिंग के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी, अपर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल, अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नयनतारा सिंह सहित प्रत्याषियों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें