ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: पुरानी रंजिश पर ताबड़ तोड़ हमला...एक ही परिवार के 4 घायल...

Admin

Thu, Mar 16, 2023

उदयपुर -  5 दिन पहले हुए जन्मदिन के पार्टी में मारपीट की घटना के बाद बुधवार शाम लाठी डंडा और लोहे का राड से लैस होकर आए युवकों ने एक ही परिवार के चार लोग पर हमला कर जमकर मचाया उत्पात मचाया है. पूरा मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का है ५ दिन पहले उदयपुर के राकी राजवाड़े और डांडगांव के राहुल शर्मा से किसी बात को लेकर मारपीट हुआ दोनों पक्षों में मारपीट के बाद थाना में राहुल शर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसी मारपीट की बात पर समझौता के लिए बातचीत करने राहुल शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ बुधवार को उदयपुर आया था समझौते की बात हो रही थी इसी बीच वाद विवाद बढ़ गया और डांडगांव से लाठी डंडे से लैस होकर आए लडकों ने निहत्थे बातचीत कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग सहित उसके तीनों बेटों पर ताबड़ तोड़ हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल बासु राजवाड़े के सिर में कई टांके लगे हैं। अन्य घायलों में शामिल हिरासाय राजवाड़े उर्फ गड्डू का होठ कट गया है, सर में डंडे से वार किया गया है उंगली में चार टांके लगे हैं। सीताराम राजवाड़े को हाथ और पीठ में लाठी और डंडा और लोहे के हथियार से हमला किया गया है। खेमसाय राजवाड़े उम्र 42 साल के पीठ और हाथ पैर में चोट आई है। फिलहाल पुलिस ने आहत हिरासाय की रिपोर्ट पर राहुल शर्मा और अन्य नामजद आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें