ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: पत्रकार सुरक्षा कानून निर्माण समिति 18 नवम्बर को सरगुजा प्रवास पर... पत्रकार संगठनों और आम नागरिकों से लेंगे सुझाव....

Admin

Wed, Nov 13, 2019

सत्येन्द्र सोनी

अम्बिकापुर- छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रारूप तैयार करने के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री आफताब आलम की अध्यक्षता में गठित समिति 18 नवम्बर को सरगुजा प्रवास पर रहेगी। समिति द्वारा प्रस्तावित कानून का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। प्रारूप को अंतिम रूप देने से पहले पत्रकारों, पत्रकार संगठनों तथा आमजनों से चर्चा कर सुझाव प्राप्त करेगी।
    समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री आफताब आलम और सदस्यगण 18 नवम्बर को प्रातः 11ः30 बजे सर्किट हाऊस अम्बिकापुर  आएंगे तत्पश्चात् दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पत्रकार और पत्रकार संगठनों से तथा अपरान्ह 2ः30 से 3ः30 बजे तक आम नागरिकों से मुलाकात एवं सुझाव लेगी। प्रस्तावित छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून का हिन्दी और अंग्रेजी प्रारूप जनसम्पर्क संचालनालय की वेबसाइट डीपीआरसीजी.जीओव्ही.इन पर उपलब्ध है। किसी शंका की दशा में अंग्रेजी रूपांतरण मान्य होगा।
    उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पत्रकार स्वतंत्र एवं निर्भीकता से कार्य कर सकें इसके लिए राज्य सरकार ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का निर्णय लिया है जिसके परिपालन में मार्च 2019 में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री आफताब आलम की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। समिति में न्यायमूर्ति श्रीमती अंजना प्रकाश सेवानिवृत्त न्यायाधीश उच्च न्यायालय, श्री राजू रामचन्द्रन वरिष्ठ अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय, महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव विधि विभाग, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग, दैनिक देशबंधु के प्रधान संपादक ललित सुरजन और वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश दुबे समिति के सदस्य हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें