ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: पत्रकार की पीटाई मामले में कांग्रेस जांच दल ने तैयार की रिपोर्ट

Admin

Sun, Jul 1, 2018
प्रवेश गायेल अम्बिकापुर- सरगुजा सांसद कमलभान सिंह के पुत्र द्वारा जमगला ग्राम के पत्रकार राजेश गुप्ता एवं उनके माता-पिता के साथ घर में प्रवेश कर किये गये मारपीट के मामले में कांग्रेस के जांच दल ने आज ग्राम पहुंच कर पीड़ित परिवारजनों सहित ग्राम के अन्य लोगों से उक्त मामले की पुरी जानकारी ली। परिवारजनों एवं ग्रामीणजनों से मिली जानकारी को जांच दल ने लिपिबद्ध कर लिया है, जल्द ही पुरी रिपोर्ट नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को सौंपेंगे। जांच दल द्वारा जमगला में वर्तमान में पत्रकार राजेश गुप्ता के साथ घटित घटना के अलावा पूर्व के भी कुछ मामले जिसकी जानकारी ग्रामीणजनों ने उपलब्ध करायी, अन्य ग्रामों में दौरा कर उस पर भी बिन्दूवार जांच रिर्पोट तेयार किया गया है। जांच दल में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लखनपुर विक्रमादित्य सिंह देव, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, जिला महामंत्री विनय शर्मा बंटी, ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, राकेश गुप्ता, अमित सिंह देव, जनपद सदस्य धर्मेन्द्र झारिया सहित अन्य लोग मौजुद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें