ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: पडोसी जिलो में कोरोना पाॅजिटिव केस के मद्देनजर जिले के स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर....बाहर से आने वालों को किया जाएगा तत्काल क्वारेंटिन....

Admin

Wed, Apr 29, 2020

कृष्णा सोनी

अम्बिकापुर-सूरजपुर एवं जशपुर जिले में कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने पर स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देशानुसार सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर के स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने जिले में बाहर से आने वालों की सूचना प्राप्त होने पर उन्हें तत्काल होम क्वॉरेंटाइन एवं उनका सैंपलिंग करने के आदेश दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि शहरी कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से डॉक्टर आयुष, टीवी रतिया, प्रवीण राय धर्मेंद्र प्रधान विधि के द्वारा बिशुनपुर स्थित प्रवासी मजदूरों के राहत शिविर में आज 14 सैंपल लिए गए हैं। पूर्व में भी 25 सैंपल लिए जा चुके थे जिसमें सभी केस नेगेटिव आया था। आज ली गई सभी 14 सैंपल भी नेगेटिव हैं। उन्होंने बताया कि सैंपल कलेक्शन के द्वारा लोगों की जांच और सघन रूप से की जाएगी और सभी का रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से जांच किया जाएगा। डॉ सिसोदिया ने बताया कि सरगुजा जिले वर्तमान में एक भी केस पॉजिटिव नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि भ्रम की स्थिति न फैलाएं, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं लाॅकडाउन में अति आवश्यक हो तभी बाहर निकलें।
ज्ञातव्य है कि राज्य शासन से 1500 जांच किट प्राप्त हुआ है। जिला पंचायत सदस्य श्री आदित्येश्वरशरण सिंहदेव के पहल पर 1500 अतिरिक्त जांच किट स्वास्थ्य विभाग अंबिकापुर को मुहैया कराई गई जिससे जांच करने में और ज्यादा आसानी होगी एवं कम्युनिटी ट्रांसमिशन का पता लगाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें