ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: नाबालिग छात्रा का हो रहा था विवाह...आईसीडीएस और चाइल्ड लाइन की मदद से रुका विवाह... 

Admin

Tue, Feb 28, 2023

उदयपुर. स्कूल आईसीडीएस और चाइल्ड लाइन की मदद से रुकवाया गया बाल विवाह। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं पढ़ने वाली छात्रा का विवाह मंगलवार 28 फरवरी को होना सुनिश्चित हुआ था। लड़की को हल्दी लग गई घर वाले बारात की तैयारी करने लगे इसी विद्यालय के छात्र छात्रा भी शादी में शामिल होने के लिए शिक्षकों से छुट्टी मांगना शुरू किया. एक दो नहीं बल्कि कई छात्र छात्रा ने जब छुट्टी मांगी तो शिक्षकों ने पूछा किसके विवाह में शामिल होने जा रहे हो तो खुलासा हुआ की कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ने वाली अपने ही विद्यालय की छात्रा का विवाह हो रहा है तब शिक्षकों ने चाइल्ड लाइन को इसकी खबर दी। सूचना मिलने पर सोमवार को मौके पर स्कूल आईसीडीएस और चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची तथा परिजनों को कम उम्र में शादी नहीं करने की समझाइश दी। काफी समझाइश के बाद परिजनों ने चाइल्ड लाइन आईसीडीएस के अधिकारियों की बात मानी और मंडप उखाड़ने को तैयार हुए। विद्यालय के शिक्षकों की सराहनीय पहल और  आईसीडीएस और चाइल्ड लाइन की मदद से एक नाबालिग का विवाह रुक पाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें