ब्रेकिंग

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

जेसीबी की टक्कर से गर्भवती महिला समेत नवविवाहित जोड़े की मौत..

सूरजपुर: नेशनल हाईवे पर कैटरिंग वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात.

घर में लगी आग, जिंदा जला पूर्व सचिव,हुई मौत.

कोयले की खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार..

सूचना

: जी-20 के अंतर्गत कार्यक्रम...15 दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन...

Admin

Thu, Jun 15, 2023

अंबिकापुर. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभागार में आयोजित एवं जन भागिदारी जी-20 के अंतर्गत एक कुशल और आत्मनिर्भरता भारत बनाने पर कार्यक्रमों की इस कड़ी में आज जन भागीदारी कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंद्रह दिनों तक चलाए गए प्रोग्राम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का समायोजन रहा, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, ब्यूटी पार्लर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कौशल विकास इनोवेशन प्रतियोगिता, निर्माण में करियर पर कार्यशाला, EDP एवं  छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह, नया युग उद्यमिता का युग आदि सेशन का आयोजन किया गया है। जिसमें जन शिक्षण संस्थान सरगुजा मे मुख्य अतिथि जिला श्रम पदाधिकारी नितेश विश्वकर्मा, जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के निदेशक एम सिद्दीकी ,गिरीश गुप्ता जिला साक्षरता सरगुजा नोडल अधिकारी,महात्मा गाँधी फेलो शिप की हेड राशि कुमारी, ममता चौहान यूनिसेफ हेड, अंचल ओझा सरगुजा साइंस ग्रुप आदि की गरिमामय उपस्थिति रहीं। एम सिद्दीकी ने बताया कि देश अब सरकारी विकास से अधिक सहकारी विकास की ओर चल पड़ा है। सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करके विकास को जनांदोलन बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल की है। निश्चित रूप से लोकतांत्रिक समाज में सरकारी तंत्र एक सेवक की भूमिका निभाता है और प्रशासन जिसका माध्यम होता है। संविधान भी विकास में जनभागीदारी की अपेक्षा करता है।दरअसल, देश की गंदगी जहां एक ओर समस्या है, वहीं ये एक संभावना भी है कि कूड़ा प्रबंधन के रूप में देश की गंदगी का प्रबंधन यदि नियोजित तरीके से किया जाए तो ये विकास में एक अहम योगदान दे सकता है। इसी तारतम्य मे जिला श्रम पदाधिकारी नितेश विश्वकर्मा ने बताया कि भारत यदि गंदगी जैसी समस्या से निपट लेता है तो बड़े स्तर पर यह सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुधार कर पाएगा, क्योंकि ज्यादातर बीमारियों की जड़ गंदगी है। आर्थिक विकास को गति देता है और नए रोजगार सृजित करता है । नए विचारों, उत्पादों और सेवाओं को बाजार में लाकर नवाचार को प्रोत्साहित करता है। पुरानी तकनीकों पर लोगों की निर्भरता को कम करने वाले उत्पादों या सेवाओं को विकसित करके सामाजिक परिवर्तन में योगदान देता है। नई प्रतिभाओं का पोषण करने और अपने सहयोगियों से सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करने में सक्षम होना एक उद्यमी होने के बारे में सबसे पुरस्कृत चीजों में से एक है। कार्यक्रम में 260 से अधिक छात्रा उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को शत-प्रतिशत कार्यक्रम के सफलता के लिए शपथ दिलाई गयी। जी-20 के इस कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रशीदा परवेज,सुल्ताना सिद्दीकी, सबीना खातून मास्टर्स ट्रेनर, शीतल टोप्पो,रमेश यादव, कहकशां परवीन, शुभंकर विस्वास, राकेश, अंजू माला सहित अन्य की गरिमामय उपस्थिति रहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें