ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: गले में हैंड ड्रिल घुसाकर युवक की हत्या...

Admin

Wed, Dec 21, 2022

जशपुर. सिटी कोतवाली इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, युवक के गले में हैंड ड्रिल घुसाकर हत्या की गई है, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है, जिले के एसपी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी समेत फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पंहुचकर मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल जशपुर के सिटी कोतवाली के भागलपुर बरटोली में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक की मां ने सुबह अपने बेटे को खून से लथपथ घर के आंगन में पड़े देखा। बरटोली निवासी आशीष भगत सोमवार की रात अपने घर में था, तभी देर रात अज्ञात आरोपियों ने आशीष की नृशंस हत्या कर दी, परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची और घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर गहराई से पड़ताल में लग गई है। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से आरोपियों की पतासाजी में लगी है वहीं घटना स्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें