ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने मृतक के परिजनों की मुलाकात...राज्य सरकार पर साधा निशाना...सीबीआई जांच की मांग...स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर की नारेबाजी...दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ की फांसी की मांग...

Admin

Sun, Jul 28, 2019

ओपी तिवारी

सूरजपुर-- पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी के मौत का मामला अब पूरी तरह राजनैतिक रंग लेता जा रहा है पिछले 2 दिनों में पूर्व गृहमंत्री मंत्री और वर्तमान खाद्य मंत्री के दौरे के बाद आज केंद्रीय मंत्री ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए सीबीआई जांच की मांग की|वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर जमकर नारेबाजी की गई,साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी की मांग करते हुए सीबीआई जांच की मांग की|
22 जुलाई को अंबिकापुर में खाद्यमंत्री के रिश्तेदार की  पुलिस कस्टडी में युवक पंकज की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह मृतक के गांव सलका पहुंची, उनके साथ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा,भाजपा के प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव,पूर्व खेल मंत्री भैया लाल राजवाड़े सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे| सलका पहुंचकर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के मृतक की पत्नी और परिजनों से मुलाकात की और उनकी आपबीती सुनी इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की|उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस दोषी है राज्य सरकार निष्क्रिय है,उन्हें शंका है कि इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस जांच को प्रभावित कर सकती है इसलिए वे इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कर रही हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे इस पूरे मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री,गृहमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह से चर्चा की है| वही युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अनुराग सिंह देव ने भी राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पुलिस पर मामले की लीपापोती का आरोप लगाया|


इस पूरे मामले में परिजन भी आरोपी पुलिसकर्मियों पर  मांग करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं,वे भी इस पुरे मामले की सीबीआई जांच चाहते हैं, वहीँ  स्थानीय लोगों में भी पंकज की मौत को लेकर खासा आक्रोश देखने को मिला| स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन और भूपेश बघेल बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जांच की मांग की साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों को फांसी देने की मांग की,मांग पूरी ना होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है|गौरतलब है कि पिछले 1 महीने में जिले में पुलिस कस्टडी में सुसाइड का यह दूसरा मामला है निश्चित ही ऐसी घटनाओं के बाद पुलिस विभाग सवालों के घेरे में है, मृतक पंकज खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का रिश्तेदार था ऐसे में सवाल यह भी है कि मंत्री के रिश्तेदार पुलिस से सुरक्षित नहीं हैं तो प्रदेश के आम लोगो की स्थिति क्या होगी ?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें