ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: कीचड़ों से भरे गड्ढो में तब्दील हुआ रधूनाथपुर बस स्टैंड

Admin

Wed, Jul 4, 2018
सुरेश गुप्ता रघुनाथपुर(लुण्ड्रा)
अम्बिकापुर(रघुनाथपुर):-राष्टीय-राज्य मार्ग की हालत हो गई है दयनीय रघुनाथपुर बस स्टेण्ड हुआ किचड़ो में तब्दील तो वही  बस चढ़ने वाले राहगिरों को बड़ी मसक्त के साथ बस में चढ़ना पड़ता है। गोरतलब है  NH-43 राष्टीय राज्य मार्ग के आला अधिकारी लापरवाह रवैया के वजह से सड़क निर्माण कार्य कछुए के चाल से हो रही है वही कई सकरी पुल जर्जर स्थिति में तब्दील हो गए है  भारी वर्षा हो जाने के कारण तो पुल भी बहने के कगार पे है साथ ही  रघुनाथपुर बस स्टैण्ड सहित सड़को में बड़े-बड़े तालाब नुमा गड्ढे होने के कारण ज्यादातर दो-पहिया वाहन चालकों को परेसानीयो का सामना करते हुये चलना पड़ता है। अब तक किसी भी जनप्रतिनिधियो का भी अब तक नजर NH-43  पर नहीं पड़ी है  राष्ट्रिय राज्य मार्ग का निर्माण कार्य मानो भगवान भरोसे चल रही है।
इन सब परेशानियों के बावजूद भाजपा के वरिष्ठ नेताओ के द्वारा एन-एच 43 में जानलेवा गड्ढ़े होने के तमाम परेशानी होने पर  चुप्पी साधे पुल पुलिया और सी.सी रोड बानाने में मसगुल है। लिहाजा अपने दरवाज़े पर बने जानलेवा गड्ढे को सूबह-शाम देखने के बावजूद मौन-साधे इन नेताओ और अधिकारियों को है गंभीर हादसे का इंतजार। और तो और खास बात यह कि भाजपा के 3 वरिष्ट नेताओ का निवास बस स्टैंड में ही है फिर भी उनकी चुप्पी किसी के गले नही उतर रही है।
एन-एच के वरिष्ठ अधिकारी नीतीश तिवारी को जब देवलोक ने सड़क के बीचो-बीच बने जानलेवा गड्ढे की जानकारी दी गई। तो उन्होंने तुरंत संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर जल भराव से उत्पन्न हुई समस्या को दूर कर सड़क दुरूस्त करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें