ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: उद्यान में घुसे गज दल...उत्पात मचाकर किया बर्बाद...

Admin

Tue, Oct 10, 2023

उदयपुर. 11 हाथियों का उत्पात वन परिक्षेत्र उदयपुर में लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की रात को हाथियों ने जो उत्पात मचाया है उसकी बानगी सुबह देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल बीती रात उद्यान विभाग झिरमिटी के नर्सरी में हाथियों ने उद्यान परिसर में मौजूद गोदाम सीमेंट शीट वाले मकान के शीट को उखाड़ कर फेंक दिया, दरवाजों को तोड़ दिया, गोदाम में रखे खाद बीज दवाई को तहस नहस कर दिया, हाथियों का उत्पात यही नहीं थमा, हाथियों ने उद्यान नर्सरी परिसर में मौजूद पौधे युक्त गमलों और हजारों छोटे पौधे को भी तहस नहस कर दिया है। पानी के लिए उपलब्ध एकमात्र बोर मशीन को भी तोड़ दिया है इसके अतिरिक्त पौधों के विकास के लिए लगाए गए नेट शेड को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने उद्यान कार्यालय के बोर्ड और कार्यालय में लगे खिड़की दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाया है। उद्यान अधीक्षक शादाब खान ने बताया की विगत एक सप्ताह में 6 बार हाथियों का दल उद्यान में घुसा है और विचरण कर बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब तक लगभग आठ लाख रुपए के सामानों का नुकसान हुआ है। उद्यान के भवन व पूर्व की भांति नर्सरी को विकसित करने में तीन से चार माह का समय लग सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें