ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: आरक्षण के उप वर्गीकरण के विरोध में प्रदर्शन,  राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा...

Admin

Wed, Aug 21, 2024

सौरभ द्विवेदी

उदयपुर. सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसटी एससी वर्ग के आरक्षण में उप वर्गीकरण लागू करने की बात कहे जाने के विरोध में एसटी एससी समाज का भारत बंद का आयोजन किया गया था। उदयपुर ब्लाक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में समाज के लोगो धरना प्रदर्शन में शामिल हुए और उप वर्गीकरण के विरोध में बातें कहीं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष नवल सिंह वरकड़े और साल्ही सरपंच विजय कुमार कोर्राम ने कहा कि आरक्षण में उप वर्गीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे निरस्त नहीं करने की दशा में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि एसटी एससी समाज के हितों की रक्षा के लिए यह आवश्यक है कि आरक्षण में कोई भी बदलाव न किया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निरस्त करे और एसटी एससी वर्ग के आरक्षण को सुरक्षित रखे। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आयोजकों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि एसटी एससी समाज के हितों की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से एसटी एससी समाज ने अपनी एकता और संघर्ष को दिखाया है। उन्होंने सरकार को संदेश दिया है कि वे अपने हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

उक्त कार्यक्रम में नवल सिंह बरकडे जिलाध्यक्ष गो० गोंगपा सरगुजा,  रामजीत सिंहआरमोर ब्लाक अध्यक्ष उदयपुर, विजय कोर्राम सरपंच साल्ही, समल सिंह अर्मो, मनोहर सिंह उईके, मोहे लाल उईके, महेश कुसरा,तेजू राम पोर्ते, बनकेश्वर टेकाम, हरि बरकडे, सुनेन्द्र सिंह, वरकडे, राजीव मरकाम, ठाकुर पोर्ते, देवल सरोटिया, खेम सिंह पोर्ते, संगीता श्याम, मधू श्याम, राधा श्याम, रामलखन कोर्राम, श्रवण वरकड़े, धन साय पोर्ते,

मनसाय कुसरो, सुखनंदन पोर्ते, ठाकुर राम वरकड़े इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें