ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: अम्बिकावाणी के संस्थापक श्री किशन असावा का निधन

Admin

Thu, Jan 17, 2019


अंबिकापुर-अम्बिकावाणी के संस्थापक संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री किशन असावा का 83 वर्ष की आयु में आज 17 जनवरी, गुरूवार को दोपहर 2ः30 बजे नमनाकला अम्बिकापुर स्थित निवास में निधन हो गया। स्वर्गीय असावा जी सरगुजा जिले में लंबे समय तक दैनिक नवभारत के ब्यूरो चीफ रहे। इसके पश्चात उन्होंने लगभग 30 वर्ष पहले सरगुजा जिले के प्रथम बहुरंगी दैनिक अम्बिकावाणी का प्रकाशन प्रारंभ किया। श्री असावा राज्य स्तरीय अधिमान्यता पत्रकार रहे हैं। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को गहरी क्षति पहुंची है। वे अपने पीछे पुत्र वधू मंगला आसावा तथा पौत्री नैना असावा एवं नेहा असावा को छोड़ गये हैं। उनका अंतिम संस्कार 18 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर बाद मुक्तिधाम शंकर घाट में किया जाएगा|

वरिष्ठ पत्रकार श्री किसन असावा को अंबिकापुर सहित सूरजपुर जिले के पत्रकारों द्वारा श्रद्धांजलि
अम्बिकावाणी के संस्थापक संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री किशन असावा के निधन पर संभागीय जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देते हुये उनकी आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये इस अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। स्वर्गीय असावा का जनसंपर्क कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सदैव मधुर संबंध रहे। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री संतोष सिंह, श्री शिवशंकर जायसवाल, श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, श्री सुखदेव पैकरा, श्री अबधनारायण सिंह, श्री विजय प्रताप राजवाड़े, श्री संत कुमार नायक, श्री मंगेश्वर कुमार उपस्थित थे। 
अम्बिकावाणी के संस्थापक संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री किशन असावा के निधन पर सूरजपुर जिले के पत्रकारों ने श्रद्धांजलि देते हुये उनकी आत्मा की शांति तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये इस अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस दोरान उपेन्द्र दुबे, चंचलेश श्रीवास्तव, अजय लाल, संतोष सोनी, अजय सोनी,राजेश सोनी,ओपी तिवारी,वरुण राय,पप्पू जायसवाल,रमेश साहू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे|

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें