ब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि

2 साल से शोपीस बने हैं करोड़ों के BSNL टावर

कोर्ट से लौट रहे ग्रामीण की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

घोषणा विष्णुदेव साय की, भुगत रहे किसा, डेढ़ साल बाद भी बिहारपुर बैंक शाखा का अता-पता नहीं

सूचना

: अंशकालीन सफाई कर्मचारी कार्यकर्ताओं ने TS के बंगले का किया घेराव...वादा याद दिलाये...जो करना है मुख्यमंत्री को है...

Admin

Tue, Feb 28, 2023

सरगुजा. छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान कांग्रेस की घोषणा पत्र बनाने वाले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का सैकड़ों की संख्या में अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किया बंगले का घेराव. दरअसल सरगुजा संभाग के अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों द्वारा भाजपा की सरकार से लेकर मौजूदा सरकार तक आंदोलन करते हुए नजर आ रहे हैं, क्योंकि इनकी मांग है कि अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों को मौजूदा सरकार ने पूर्णकालीन करने के लिए अपनी घोषणा पत्र में कहा था. लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी इनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा सका है. जिसको लेकर आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बंगले का घेराव किया गया. वहीं कई घंटों तक अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने बंगले के सामने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की बात कही है. साथ ही मौजूद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से स्वास्थ्य मंत्री की बात कराने की बात कही तो इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य टीएस सिंहदेव ने वीडियो कॉलिंग के जरिए अंशकालीन स्कूल कर्मचारियों से बात कर आश्वासन दिया है और कहा मेरे तरफ से एक महीने पूर्व आपकी मांग पत्र भेजा जा चुका है. बाकी मुख्यमंत्री को करना है कहकर अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आए.  अब देखना होगा कि आगामी समय में छत्तीसगढ़ सरकार की बजट पेश होने वाली है, क्या कुछ इन अंशकालीन स्कूल कर्मचारियों के लिए कुछ रहता है या नहीं..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें