ब्रेकिंग

कुबेरपुर कांड पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का रौद्र रूप, पुलिस अफसरों को लगाई फटकार

खेत में घास काट रही महिला का पंजा कटकर अलग, विभाग बोला—'नियम देखेंगे'

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

सूचना

: महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ मौचा खोलते हुए SDM को दिया ज्ञापन...

राजपुर- बलरामपुर जिले के राजपुर शासकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ छात्र छात्राओ ने मोर्चा खोल SDM को ज्ञापन सौप हटाने की मांग की है. गौरतलब है कि इस महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य अनुशासन के आड़ में अपनी मनमानी चला रहे है. छात्र छात्राओं ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य द्वारा हमेशा ही छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों से अभद्र व्यवहार किया जाता है साथ ही छात्राओं का आरोप है कि गर्ल्स कॉमन रूम व बाथरूम में घुस कर तांकझांक किया जाता है व विद्यालयीन समय के बाद भी मीटींग के नाम पर देर शाम तक रोकने का दबाव बनाया जाता है और अपने कार से घर छोड़ने की बात कही जाती है, इन सभी समस्याओं को लेकर आज राजपुर शासकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के खिलाफ राजपुर एसडीएम कार्यालय पहुच कर छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन सौंपकर प्राचार्य को हटाने की मांग की है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें