ब्रेकिंग

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

सूचना

: गौ हत्या को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश....सभी समाज के लोगों ने की कार्यवाही की मांग....

बैजनाथ केसरी

रामानुजगंज. जिले के सारंगपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत एक बार पुन: गौ हत्या का मामला सामने आया है। जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश है गौ हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर सभी समाज के लोगों ने आज बैठक भी आयोजित की एवं एक स्वर में कार्यवाही की मांग की वहीं घटना की जानकारी थाने में दे दी गई है।19 जून 2021 को सारंगपुर में कौवशर अंसारी के घर गौ हत्या हुई थी दूसरे दिन सुबह पड़ोस के कामेश्वर प्रजापति किसी काम से जब उनके घर गए तो वहां कामेश्वर प्रजापति को गाय का अतडी़ पचौनी आदि दिखाई पड़ा कामेश्वर प्रजापति बिना कुछ कहे अपने घर वापस आए। इसके बाद  कौवशर अंसारी कामेश्वर प्रजापति के घर आकर किसी से कुछ न कहने की बात कहा एवं धमकी दिया यदि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा इस पर कामेश्वर प्रजापति कई दिनों से अपने मन में बात को दबाए घूम रहा था अंततः उसने अपने समाज के लोगों को इस घटना से अवगत कराया जिस पर समाज के लोग का आज  सारंगपुर में एक वृहद बैठक का आयोजन किया जिसमें 5 पंचायत एवं 10 गांव के लोग सम्मिलित थे इस बैठक में सारंगपुर के स्थानीय मुस्लिम समुदाय ,हिन्दू समुदाय के लोग क्षेत्रीय सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण भी उपस्थित थे बैठक में विधायक प्रतिनिधि जसीम अंसारी, जनपद सदस्य करमचंद सिंह ,धनगांव सरपंच अल्बीस केरकेट्टा,  विश्राम नगर सरपंच सुरेश सिंह, रजबंधा सरपंच रमेश केरकेट्टा ,सतनारायण रजक ,दिवाकर मुखर्जी , मंगल विश्वास , हरिपद मंडल , विजय गुप्ता , रामराज गुप्ता, कृष्णा दुबे , नवीन गुप्ता , रामाशंकर रजक, अकबर अंसारी, अब्बास अंसारी, उत्तम हालदार , मुकेश चौधरी, मनजीत भगत, प्रभाकर मुखर्जी, जनप्रतिनिधि गण एवं सैकड़ों की तादात में नागरिकगण उपस्थित थे ।इस संबंध में सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी कोवसर अंसारी, हैवत अंसारी, पचौनी अंसारी और जन्नत अंसारी के विरुद्ध रामानुजगंज थाने में धारा 295, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें