ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: मुआवजा का हक़ मरने वाला गिरफ्तार हुआ...2 लाख 51 हजार रूपये निकला...एक आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Tue, Jul 5, 2022

सचिन तायल

प्रतापपुर. हाथी के हमले हुए मौत की मिलने वाली मुआवजा में 2 लाख से ज्यादा रूपये गोलमाल करने वाले को प्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल पेण्डारी निवासी शिवा राम की हाथी के हमले से मौत गई थी वन विभाग से मुआवजा का पैसा 575000 रूपये मृतक की पत्नी महती बाई के खाते में जमा हुआ था. इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने महती बाई को हाथी के हमले से हुए मृत्यु पर और मुआवजा निकलना है कहकर आधार नंबर एवं अंगूठे का निशान धोखे से लेकर 9.10.21 से 22.11.21 तक कुल 26 बार में 251000 रूपये का आहरण कर लिया. पुरे मामले की शिकायत पर धारा 420 भादसं. के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने बैंक से जानकारी लिया तो एसबीआई कुसमी शाखा का खाता नंबर में पैसा ट्रान्सफर होना पाया, पड़ताल में अशोक तिर्की के द्वारा आधार केवाईसी के माध्यम से तथा थम्ब अंगूठा मशीन का उपयोग कर बार-बार पैसा निकालने की जानकारी पर आरोपी अशोक तिर्की 32 वर्ष निवासी कुसमी, जिला बलरामपुर को गिरफ्तार किया और उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर 2000 रूपये, 1 मोटर सायकल, घटना में प्रयुक्त 1 थम्ब मशीन एवं 1 नग मोबाईल जप्त कर जेल भेजा गया.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें