ब्रेकिंग

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

जेसीबी की टक्कर से गर्भवती महिला समेत नवविवाहित जोड़े की मौत..

सूरजपुर: नेशनल हाईवे पर कैटरिंग वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात.

घर में लगी आग, जिंदा जला पूर्व सचिव,हुई मौत.

कोयले की खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार..

सूचना

: गणेश उत्सव नाँकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन...प्रथम स्थान पर जय हिंद क्लब विजेता हुआ...

Admin

Thu, Sep 23, 2021

बलराम सोनी
ओडगी. ओडगी में गणेश पूजन के अवसर पर विगत पैंतीस वर्षो से आयोजित संभाग स्तरीय छत्तीसवां नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. जिसमें क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े,बेनबहादुर सिंह व अन्य अतिथियों के उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया. दस दिनों तक चले गणेश उत्सव फुटबॉल प्रतियोगिता में सोलह टीमों ने भाग लिया जिसमें युथ क्लब कालामाजन, ब्याज क्लब सूरजपुर, सिंह क्लब वनगावा ,महामाया क्लब ओदारी जिला कोरिया, शिव सक्ति क्लब शरडी कोरिया ,सी टी क्लब बैकुन्ठपुर ,रामानुज क्लब सागरपुर कोरिया ,नवयुवक क्लब घुघरा कोरिया ,टी एस सी क्लब तेन्दुपारा, बाबा रामगढ टीम उदयपुर सरगुजा, एफ सी क्लब सोहागपुर ,न्यू क्लब दुग्गा ,एफ सी क्लब लुन्ड्रा सरगुजा, प्रगति क्लब लक्ष्मी पुर, न्यू हीरा स्पोर्टिग क्लब हीरा डबरी, जय हिंद क्लब बरपारा आदी टीमो के बीच खेला गया. जिसमे से चतुर्थ स्थान प्राप्त एफ सी क्लब लुन्ड्रा सरगुजा को 6000 रूपये नगद व शील्ड, तृतीय स्थान प्राप्त प्रगति क्लब लक्ष्मीपुर को 11000 रूपये व शील्ड, द्वितीय स्थान प्राप्त न्यू हीरा स्पोर्टिग क्लब हीरा डबरी को 16000 रुपये नगद व शील्ड, प्रथम स्थान प्राप्त जय हिंद क्लब बरपारा को 26000 रूपये नगद व शील्ड प्रदान किया गया. प्रतियोगिता कार्यक्रम मे समिति संरक्षक बेनबहादुर सिंह, जे आर सिंह, समिति अध्यक्ष शिव बालक यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ओडगी, उपाध्यक्ष धर्म राज सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, उप उपाध्यक्ष अचलधारी सिंह, सचिव शंकर सिंह, सह कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, सह सचिव अर्जुन सिंह खेल प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, भैयाथान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, जनपद पंचायत ओडगी अध्यक्ष मनिहारी लाल पैकरा, संजय कुमार यादव, अवधेश गुर्जर, प्रदीप राजवाडे ,दुर्गा शंकर दिछित, राजेन्द्र यादव, सन्तोष राजवाडे, जनपद पंचायत ओडगी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निलेश सोनी, आर एस पैकरा थानाध्यक्ष ओडगी, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप सिंह के साथ बड़ी संख्या मे खेल प्रेमी उपस्थित थे-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें