ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: डॉ वरुण सुथरा DWB के सचिव बने.....

Admin

Tue, Aug 4, 2020

अंतरराष्ट्रीय संबंधों के विशेषज्ञ तथा जाने-माने Media Activist डॉ वरुण सुथरा को Democracy Without Borders(DWB) नामक अंतर्राष्ट्रीय संस्था का भारत के लिए संस्थापक सचिव नियुक्त किया गया है।
DWB विश्व में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने का काम करने वाला एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्य बहुत से देशों के सांसद हैं जो विभिन्न लोकसभाओं के माननीय सदस्य है। डॉ वरुण सुथरा भारत के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें ये स्थान प्राप्त हुआ है। भारतीय राजनीति और लोकतंत्र के विषय में DWB के सदस्यों में उत्साह है। संस्था के कार्यकारिणी अध्यक्ष, एंड्रीयास बुमेल ने बताया कि वे काफी उत्साहित हैं कि लगभग दो दशक से काम कर रही संस्था अब विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में भी सक्रिय हो रही है। संस्था की सबसे अहम और बड़ी मुहीम United Nations Parliamentary Assembly (UNPA) को विश्व के लगभग 1600 सांसदों का सहयोग प्राप्त है।भारत में संस्था के अध्यक्ष माननीय सांसद डॉ अच्युत सामंत होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें