ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: 24 घंटे के अंदर नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Admin

Sun, Jul 29, 2018

शमरोज खान 

पटना-कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी निवेदिता पाल तथा डीएसपी सोनिया उइके के नेतृत्व में कोरिया पुलिस शानदार कार्य कर रही है पूरे जिले में पटना थाना का कार्य सबसे ज्यादा सराहनीय है एक बार फिर पटना थाना प्रभारी आनंद सोनी ने जनता की नजरों में पुलिस का कद बढ़ाया है नाबालिग बालिका के अपहरण के आरोपी को रिपोर्ट दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर ही चांपा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28/7/2018 को प्रार्थी के द्वारा थाना पटना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी नाबालिक लड़की को आरोपी ईश्वर प्रसाद के द्वारा अपहरण कर के ले गया है । जिस पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 163/18 धारा 363 आईपीसी कायम कर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आरोपी की तलाश के लिए टीम बना कर रवाना किया गया । इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोप ईश्वर अपहृत नाबालिग बालिका को जांजगीर जिला के चांपा ले गया है। जिसके बाद थाना प्रभारी आनंद सोनी ने फौरन ही अपनी टीम के साथ अपहृत नाबालिक लड़की को आरोपी ईश्वर प्रसाद के कब्जे से 24 घण्टे के अंदर चाम्पा से बरामद कर आरोपी ईश्वर प्रसाद को धारा 363,366,376(2)(ढ) भादवि. व 6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें