ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: श्रम मंत्री के इलाके का ये हाल, जंग लगी सायकल हो रही वितरण, खुले में पड़ी है हजारों सायकले

Admin

Sat, Aug 11, 2018
शमरोज खान कोरिया/बैकुण्ठापु- श्रम विभाग द्वारा वितरण किए जा रहे साईकिलों को बारिस के इस मौसम में भी खुले में रखा गया है जिसके वजह से सभी साइकिलों में जंग लग गया है और अब विभाग इन साइकिलों को वितरण कर रहा है। हितग्राही इस सम्बन्ध में कैमरे के सामने कुछ भी कहने से कतरा रहे है चुकी उन्हें इस बात का डर है कि कही मामले पर बोलने की वजह से मिल रहे निशुल्क साइकिलें हमसे वापस न छिन ली जाए। बता दे कि श्रम विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री साइकल व औजार सहायता योजना अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों को आज जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में औजार व साइकिल वितरण किया गया। इस दौरान देखा गया कि वितरण किए जा रहे सभी साइकिलों में जंग लगा हुआ है। चूँकि साइकिल खुले में पिछले लगभग 2 माह से रखा पड़ा हुआ है।हितग्राही बड़ी संख्या में औजार और साइकिल लेने पहुँचे पर जंग लगी साईकिलों के मिलने से उनके चेहरे में मायूसी थी। जंग लगी साइकिलों को देखकर वहां मौजूद हितग्राही महिलाओं में काफी नाराजगी दिखाई दी। उनसे हमने जब इस सम्बन्ध में पूछा तो वह कैमरे के सामने कुछ भी कहने से कतराने लगे चुकी उन्हें इस बात का डर था कि कही मामले पर बोलने की वजह से मिल रहे निशुल्क साइकिलें हमसे वापस न ले ले। गौरतलब हो की कोरिया जिला प्रशासन और जिला श्रम विभाग के द्वारा वितरण किए जाने वाले इन सामानों के आने के पूर्व ही प्रशासन को इसकी रख रखाव की तैयारी कर लेनी चाहिए थी, पर ऐसा नहीं होने की वजह से हजारों साइकिलें बारिस के भेंट चढ़ गई और अब जंग लग रहे है। जोगी कांग्रेस के अधीकृत प्रत्याशी बिहारी लाल राजवाड़े ने मामले को लेकर सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाया है कि कमीशन खोरी के कारण जल्दबाजी में खरीदारी की गई है जिसे समय पर वितरण नही किया गया। जिस वजह से साइकिलों में अब जंग लग रहे है। ख़ैर आपको बता दे की यह वही जिला है जहाँ श्रम विभाग के मंत्री भइया लाल राजवाड़े निवास करते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें