ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: विधायक श्याम बिहार जायसवाल के अथक प्रयास से चिरमिरी - मनेन्द्रगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण

Admin

Wed, Jul 25, 2018
शमरोज खान बैकुण्ठपुर- चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ शहर को जोड़ने वाली कम दूरी की साजापहाड़ चैनपुर सड़क के 17 किमी में से 5 किमी सड़क चौड़ीकरण का कार्य 7 करोड 77 लाख रूपए से लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने गत दिवस साजापहाड़ चैनपुर सड़क चौड़ीकरण कार्य का मुआयना किया। क्षेत्रीय विधायक जायसवाल ने बताया कि चिरमिरी को मनेन्द्रगढ़ शहर से जोड़ने वाली कम दूरी की सड़क साजापहाड़ चैनपुर 17 किमी के चौड़ीकरण की स्वीकृति बजट में मिलने के बाद गत माह प्रदेश के मुखिया डाॅ रमन सिंह द्वारा इसका भूमिपूजन किया गया था। जिसका कार्य प्रथम चरण में 5 किमी 7 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से चैनपुर तिराहा मनेन्द्रगढ़ की ओर से प्रारंभ किया जा रहा है। इससे अब सड़क की चैड़ाई 10 मीटर हो जायेगी। जिसमें 7 मीटर बीटी सड़क सहित डेढ़-डेढ़ मीटर दोनों ओर साईड सोल्डर का प्रावधान होगा। दूसरे चरण में 12 किमी सड़क का चैडीकरण कार्य हेतु सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुझे काफी हर्ष है कि चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ के लोगों की यह बहुप्रतिक्षित मांग रही है। दशकों से लोगों को इस सड़क के लिए पत्राचार व अन्य माध्यमों से पूरा करने का प्रयास करते देखा है। मैने अपने कार्यकाल के प्रथम सत्र में ही इस विषय को विधानसभा के पटल पर रखा था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग मंत्री राजेश मूणत ने इसकी पूर्णता के लिए बजट का प्रावधान रखा। जिसका परिणाम हुआ कि मेरे कार्यकाल के 2 वर्ष के अंदर ही ठेकेदार द्वारा निर्धारित अवधि के अंदर ही कार्य को पूर्ण कर दिखाया। हमे मालूम था कि इस सड़क के बनने के बाद मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी के लोग आवागमन में इसी सड़क का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे। और हुआ भी वहीं आज कोई भी व्यक्ति नागपुर की ओर से चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ आगमन करना पसंद नहीं करता है। भारी आवागमन के कारण कई प्रकार की दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ रहा था। जिसके निराकरण के लिए इस वित्तीय वर्ष में इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव विधानसभा में रखा गया था। जिसे लोक निर्माण विभाग मंत्री राजेश मूणत ने स्वीकृति प्रदान की। जिसके परिणाम स्वरूप अब कार्य प्रारंभ हो सका है। लोगों के द्वारा कई बार कहा जाता रहा कि सड़क बन गई लेकिन इसका चौड़ीकरण कितने सालो में होगा यह देखने वाली बात होगी। उन सभी बातों पर विराम लगा है मेरे कार्यकाल में ही इस सड़क के पूर्ण होने का काम हुआ और अब इसके चौड़ीकरण का काम भी शुरू हो गया है। मेरा निरंतर प्रयास रहा है कि आवागमन के जितने सरल और सुगम साधन क्षेत्र में बन सकते है। उन्हे प्राथमिकता के साथ पूरा कर खुशी होती है। क्योंकि मुझे भी इन्ही सड़कों से आना जाना पड़ता है तो आम नागरिकों की तकलीफो का अंदाजा सहज ही लग जाता है। उन्होने आगे कहा कि इसी क्रम में खड़गवां क्षेत्र के सभी गांव अब सीधे मनेन्द्रगढ़ से जुड गये है। जहां भी आवश्यक बडे उच्चस्तरीय पुल निर्माण की आवश्यकता रही वहां पुलों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश के मुखिया डाॅ रमन सिंह व लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत का मै क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हुं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें