ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: रेलवे परिक्षेत्र में गाजर घास से बढी़ अव्यवस्था

Admin

Wed, Aug 1, 2018
शमरोज खान कोरिया/मनेन्द्रगढ़- मनेन्द्रगढ़ रेलवे परिक्षेत्र में इन दिनों व्याप्त गंद्गी के कारण कलोनी में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल है। वार्ड में जहां एक ओर गाजर घास के कारण लोग तरह तरह की बीमारियों की चपेट में हैं वहीं बच्चों के लिये बनाया गया पार्क में भी पूरी तरह से गाजर घास लगी हुई है जिसके चलते बच्चें खेल भी नही पा रहे हैं। वहीं कलोनी में ऐसी कोई जगह नही बची जहां गाजर घास न लगी हो जिससे कलोनीवासियों का जन जीवन अस्त व्यस्त है। मनेन्द्रगढ़ के रेलवे परिक्षेत्र में बनी आवासीय कलोनियों में रहने वाले लोग इस दिनों गाजर घास के कारण बुरी तरह त्रस्त हैं। रेलवे परिक्षेत्र में मनेन्द्रगढ़ शहर का एकमात्र केन्द्रीय विद्यालय संचालित होता है लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि जिस मार्ग से होकर रेलवे एवं शहर के छात्र छात्राएं स्कूल के लिये जाते हैं उसमें चारों तरफ गाजर घास का कब्जा है। गाजर घास मुख्य मार्ग के आसपास इस कदर बढ़ चुकी है कि कलोनी में सड़क दिखाई ही नही देती। रेलवे परिक्षेत्र में ही विशालकाय खेल मैदान है जहां समय समय पर अखिल भारतीय स्तर के फुटबल एवं क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। वहीं इस खेल मैदान में प्रतिदिन खिलाड़ी आकर अपना अभ्यास करते हैं। दुर्भाग्य है कि जिस स्थान पर इतना विशालकाय खेल का मैदान है उसके चारों ओर गाजर घास लगी हुई है जिससे खिलाड़ियों को काफी असुविधा होती है। इस बारे में वार्ड के लोगों ने कई बार रेलवे के उच्चाधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराया लेकिन कोई सार्थक पहल नही की जा रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें