ब्रेकिंग

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

सूचना

: पिकअप वाहन के गुप्त चेंबर में छुपा रखा था गांजा, पुलिस ने 92 किलो गांजा तस्करी करते एक आरोपी किया गिरफ्तार...

Admin

Mon, Apr 14, 2025

सौरभ द्विवेदी

कोरिया. फिल्म पुष्पा की तर्ज पर अवैध गांजा तस्करी का मामला कोरिया जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक न्यू पिकअप वाहन के चेंबरनुमा बॉक्स से 92 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत 18 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है, वहीं तस्करी में उपयोग की गई वाहन की कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तरह कुल बरामदगी की कीमत 32 लाख 20 हजार रुपये से अधिक है।कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे (भा.पु.से.) को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू की मौजूदगी में विशेष टीम गठित की गई। 12 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के संबलपुर क्षेत्र से गांजे का एक बड़ा जखीरा एक न्यू पिकअप वाहन से मध्य प्रदेश के बैढ़न क्षेत्र में सप्लाई हेतु ले जाया जा रहा है। थाना पटना क्षेत्र के टेंगनी नाका पर विशेष टीम ने वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली। पिकअप वाहन बिना नंबर प्लेट के था और उसके पिछले हिस्से में विशेष रूप से बनाए गए चेंबरनुमा बॉक्स बनाये गए थे जिसमे गांजे की 90 पैकेट्स छुपा कर रखी गई थीं। वाहन चला रहा व्यक्ति दिपेश कुमार साह, उम्र 30 वर्ष, निवासी मझौली, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली (म.प्र.) को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गांजा, वाहन और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना पटना में धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें