ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: हृदय विदारक घटनाएं जो किसी का भी दिल दहला दें... लेकिन सरकार और जिला प्रशासन का नहीं

Admin

Sun, Sep 2, 2018

प्रवेश गोयल

हृदय विदारक घटनाएं जो किसी का भी दिल दहला दें... लेकिन सरकार और जिला प्रशासन का नहीं..

सूरजपुर-सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के खोहिर पंचायत की...पहुँचविहीनता का अभिशाप...सरकार व जिला प्रशासन की उदासीनता..और दो जच्चे बच्चों की मौत... पहली घटना... ऊंची पहाड़ी पर बसे वैजनपाठ से पैदल आते वक्त पथरीले रास्ते में,आधे रास्ते में ही गर्भवती महिला का प्रसव हुआ और मासूम बच्चे की मौत..किसी तरह खाट में ढोकर नीचे तक लाए और साधन के अभाव में हॉस्पिटल न पहुंच पाने के कारण महिला की भी मौत.. दूसरी घटना...खोहिर में गर्भवती महिला को प्रसव के लिए हॉस्पिटल ले जाना था...महतारी एक्सप्रेस के लिए परिजनों ने फ़ोन किया लेकिन गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच पाएगी की बात कह ओड़गी हॉस्पिटल से वाहन भेजी नहीं गई...कुछ देर तक वाहन का इंतजार...फिर मोटर सायकल से ले जाने का प्रयास... लेकिन रास्ते में ही जच्चा बच्चा दोनों की मौत..

बताया जा रहा इस वर्ष अब तक इस क्षेत्र में दस से ज्यादा मौतें सिर्फ इसलिए हो गई क्योंकि...सरकार और प्रशासन की झूठी और दिखाबे कि संवेदनशीलता...कागजों में विकास के बड़े बड़े दावे...इस क्षेत्र में न सड़कें दे सकी हैं और नहीं कोई मूलभत सुविधाएं...इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी,इन गांवों तक आजादी के सत्तर साल बाद भी एम्बुलेंस,महतारी एक्सप्रेस जैसे जीवनदायिनी वाहन नहीं पहुंच पाते...इन वाहनों को जहां कोई भी परिस्थिति नहीं रोक पाती..वहीं सरकार के कथित विकास ने इन्हें खोहिर जैसे पंचायत में आने से रोक रखा है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें