ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

: NSUI जिला अध्यक्ष पर दर्ज छेड़छाड़ के मामले ने लिया राजनैतिक रंग...

Admin

Wed, Aug 24, 2022

जांजागीर-चांपा-जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाने में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पर छात्रा के द्वारा दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है इस मामले में कांग्रेस और भाजपा के नेता बयान बाजी करने लगे हैं। इस मामले में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा है कि किसी को ऐसा गलत आरोप नहीं लगाना चाहिए तो वही अकलतरा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने इसे कांग्रेस की संस्कृति और सभ्यता बताया है पूरा मामला 19 अगस्त का है एक छात्रा ने NSUI के जिला अध्यक्ष अंकित सिंह सिसोदिया छेड़छाड़ का आरोप लगाया था जिस अकलतरा थाने में FIR दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना को आरोपी ने राजनैतिक षड्यंत्र बताया था जिस पर अब राजनीति शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के द्वारा एनएसयूआई का पुतला दहन किया गया और गिरफ्तारी की मांग की गई जिसके बाद अब कांग्रेस नेताओं का भी बयान सामने आने लगा है।
शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा किसी को ऐसा गलत आरोप नहीं लगाना चाहिए…
इस मामले में शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा कि "यह बिल्कुल गलत है आजकल तो यह फैशन बन गया है। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे मां-बाप के संस्कार का दुरुपयोग कर रहे हैं साथ ही कहा कि मैं सभी बच्चों से अनुरोध कर रहा हूं कि वे अपने संस्कार अपनी मर्यादा में रहते हुए कार्य करें किसी को जबरदस्ती आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाना चाहिए ऐसा मेरा निवेदन है साथ ही यह भी कहा कि जो गलत है वह गलत है गलत पर सजा मिलनी चाहिए।"
भाजपा विधायक ने कहा ये कांग्रेस की संस्कृति है कांग्रेस की सभ्यता है..
इस पूरे मामले पर अकलतरा के भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि यह कांग्रेस की संस्कृति है कांग्रेस की सभ्यता है। उपरोक्त व्यक्ति एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ पूर्व पार्षद भी रहा है हम राजनीतिक जीवन में रहने वालों की सार्वजनिक जिम्मेदारी बनती है कि अपनी माताओं, बहनों, बेटियों की अस्मिता के ऊपर कहीं पर आंच आती है और हमारे द्वारा कहीं कोई गलत काम किया जाता है तो यह शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक घटना के बाद भी अगर कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि यह राजनैतिक साजिश है तो आप अकलतरा की उस बेटी का अपमान कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें