ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

निंदनीय : डीएसपी की पत्नी का नीली बत्ती लगी XUV में बर्थडे स्टंट, कानून का मजाक बनाते उनके रखवाले...वीडियो हुआ वायरल.

Pappu Jayswal

Thu, Jun 19, 2025

सरगुजा. अंबिकापुर के सरगवां पैलेस होटल में एक वीडियो शूट हुआ था, जिसमें नीली बत्ती लगी XUV 700 गाड़ी के बोनट पर केक सजाकर बर्थडे मनाया गया। कुछ महिलाएं चलती गाड़ी में गेट खोलकर खतरनाक तरीके से स्टंट करती दिखीं। वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया, जिससे खुलासा हुआ कि यह गाड़ी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की है और बोनट पर बैठी महिला उनकी पत्नी फरहीन हैं। शुरुआत में गांधीनगर थाना पुलिस ने केवल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज की, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। मीडिया की रिपोर्टिंग के बाद IG सरगुजा ने मामले का संज्ञान लिया और डीएसपी की पत्नी समेत स्टंट करने वाली अन्य महिलाओं के खिलाफ भी FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश भी जारी किया। वही अज्ञात चालक के खिलाफ जो fir गांधीनगर पुलिस ने दर्ज किया है, उनमें सजा और जुर्माना का प्रावधान है।

1.धारा 177 MV एक्ट: ₹500 जुर्माना

2. धारा 184: पहली गलती पर 1 साल तक की जेल या ₹1000 जुर्माना या दोनों

3. धारा 281:** ₹1000 जुर्माना या 6 महीने की सजा

फिलहाल मामला अज्ञात वाहन चालक के नाम पर FIR तक सीमित है, लेकिन IG सरगुजा ने अन्य शामिल लोगों और स्वयं डीएसपी के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। अब देखना होगा कि गांधीनगर पुलिस अगली कार्रवाई कितनी तत्परता से करती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें