ब्रेकिंग

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूरजपुर में मरे हुए किसान को दिया 1.29 लाख का लोन, अब बेटे से मांगा जा रहा 'मुर्दे का ब्याज'

राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल करने मुख्यमंत्री से मांग, सरपंच संघ ओड़गी ने सौंपा ज्ञापन

पैरेंट्स मीटिंग से पिता के साथ लौट रही 13 वर्षीय रिद्धिमा की मौके पर मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

सूरजपुर के ‘स्नेह संबल’ ने बदली उपेक्षित बुजुर्गों की दुनिया, जिला प्रशासन ने नवाजा

सूचना

शिक्षा की अलख जगाते भागवत साहू : स्कूल के बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री, दिया सफलता का मंत्र

Subhas Gupta

Thu, Sep 10, 2026

क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में निरंतर जारी है सेवा अभियान

​गुड़ेली। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की नींव मजबूत करने और बच्चों के सपनों को उड़ान देने के उद्देश्य से गुड़ेली निवासी भागवत साहू की सामाजिक पहल क्षेत्र में प्रेरणा बन रही है। इसी कड़ी में उन्होंने शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला सोनाडूला तथा लालाधुरवा पहुंचकर विद्यार्थियों को निःशुल्क कॉपी, पेन और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर नौनिहालों के चेहरे खिल उठे।

​इससे पूर्व वे गुड़ेली, सरसरा, सेंदूरस, कपिस्दा और बंजारी के स्कूलों में भी सैकड़ों बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनके पठन-पाठन को सुगम बना चुके हैं।

​छात्रों से सीधा संवाद, अनुशासन और संस्कारों पर जोर

सामग्री वितरण के साथ-साथ भागवत साहू ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों की दैनिक पढ़ाई और स्कूल की गतिविधियों की जानकारी ली। बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा, "विद्यार्थी जीवन भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का स्वर्णिम समय है। आज की लगन और अनुशासन ही कल की सफलता का मार्ग तय करेगी।"

​उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित स्कूल आने, शिक्षकों व माता-पिता का सम्मान करने और समय प्रबंधन को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सीख दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अच्छे संस्कार, अधिकारों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने का माध्यम है।

​समाज की भागीदारी से संवरेगा भविष्य

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कई बार ग्रामीण अंचल के बच्चों के लिए छोटी-छोटी जरूरतें भी पढ़ाई में बाधा बन जाती हैं। ऐसे में समाज के सक्षम नागरिकों का आगे आना सकारात्मक बदलाव की शुरुआत है। बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी केवल परिवार या शिक्षकों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है।

​इस अवसर पर किशोर पटेल, दीपक मोरिया, राहुल सारथी सहित शिक्षक गण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने भागवत साहू के इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था के लिए एक अनुकरणीय पहल बताया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें