ब्रेकिंग

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

सूचना

कानून व्यवस्था : कलेक्टर&एसपी ने ली कानून व्यवस्था की बैठक...

Pappu Jayswal

Mon, Jun 16, 2025

सूरजपुर. जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एस. जयवर्धन एवम पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर की अध्यक्षता में जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, एसडीओपी सूरजपुर,डिप्टी कलेक्टर , एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। कलेक्टर एवम पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतें एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति की आशंका होते ही त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले और हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर नियमित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सेल एजेंसियां के माध्यम से बिना कागजी कार्यवाही के गाड़ियों की खरीदी बिक्री, नाम ट्रांसफर न होने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर एवं एस पी द्वारा ऐसे मामलों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने जिले में नशा के विरुद्ध अभियान को लेकर चलाए जा रहे योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें