ब्रेकिंग

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

"खाकी सोई बेखबर, पास में 'रायफल' लाचार... जब जाम से छलका जनता का पहरेदार!"

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

सूचना

सेना भर्ती : सेना भर्ती परीक्षा 30 जून से, 3 शिफ्ट में ली जायेगी परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

Pappu Jayswal

Wed, Jun 18, 2025

 सूरजपुर.   सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम सीईई की परीक्षा 30 जून से 4 जुलाई और 7 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित किया जायेगा। इस परीक्षा के लिए प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर भिलाई, दुर्ग और जगदलपुर में केंद्र बनाए गये है। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित होगी। अग्निवीर कलर्ग व एसकेटी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन मोड़ पर परीक्षा केन्द्र पर ही लिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 16 जून से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in    पर जारी कर दिए गए हैं। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप) टेलिफोन नंबर 0771-2965212, 0771-2965214 पर संपर्क करें। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर की जाती है। इसलिए किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों के झांसों में न आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें