: प्रतापपुर तहसील कार्यालय की स्थिती हुई गम्भीर कभी भी हो सकता है ,,,?
Admin
Thu, Aug 4, 2022
सचिन तायल
प्रतापपुर तहसील कार्यालय की स्थिति हुई जर्जर कभी भी हो सकता है गंभीर हादसा आए दिन छत टूटकर गिरने से किसी की भी जा सकती है जान कई बार लोगो द्वारा उच्चअधिकारी को मामले को अवगत कराने के बाद भी आज तक इस और कोई ध्यान देने वाला नही है

तहसील कार्यलय में सीपेज से हो रहे दस्तावेज मशीन खराब
तहसील कार्यालय में पूरे छत्त एवम दीवाल से पानी सीपेज होने से तहसील कार्यलय में रखे दस्तावेज एवम मशीन खराब हो जा रहे है अधिकार अभिलेख सेटलमेंट तो पानी से इतने खराब हो गए है कि वो किसी लायक नही है जिसे लेकर कोई गम्भीर नही है जिससे सबको परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है

शासन प्रशासन कर रहा गम्भीर हादसे का इंतजार
कई बार लोगो द्वारा उच्चाधिकारियों को जर्जर तहसील कार्यालय की स्थिति को अवगत करा चुके है उसके बाद भी अधिकारियों द्वारा इसको गम्भीरता से नही लिया जा रहा है जिससे कभी भी गम्भीर हादसा हो सकता है शायद कोई अनहोनी के बाद शासन प्रशासन की आँख खुले जिससे लोगो मे काफी आक्रोश है तहसील कार्यालय में आने वाले पक्षकारो को हमेशा डर बना रहा है अधिवक्ता संघ एवम पक्षकारो द्वारा कई बार अधिकारियों को लिखित में दे चुके हैं फिर भी आज तक कोई पहल नहीं की गई है अधिवक्ता संघ बताया कि यह मामला काफी गंभीर है कई बार कई लोगों को चोट भी लग चुकी है. प्रतापपुर तहसीलदार प्रतीक जायसवाल बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी है इसकी जानकारी ऊपर भेजी जा चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन