ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

सूचना

पंजीयन विभाग अंतर्गत 10 नवीन क्रांतियां की शुरुआत : भूमि रजिस्ट्री के 3 नए सेवा शुरू हुआ, 290 जमीन रजिस्ट्री के बाद स्वत: नामांतरण

Rajesh Soni

Mon, Jun 16, 2025

सूरजपुर. 16 जून 2025 पंजीयन विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंजीयन व्यवस्था को सफल सरल व पारदर्शिता लाने हेतु 10 नवीन क्रांतियों का शुभारंभ किया गया है। जिसमें आमजन की सुविधा हेतु वर्तमान में तीन सेवाएं चालू हैं जिसमें आधार वेरिफिकेशन, स्वत: नामांतरण तथा दान व हकत्याग विलेखों में पंजीयन शुल्क रुपए 500 निर्धारित की गई है।अन्य सात सेवाएं- मोबाइल व्हाट्सएप पर पंजीयन संबंधी जानकारी, पेपर लेस पंजीयन, स्वत: दस्तावेज निर्माण, ऑनलाइन सर्च की सुविधा, स्टांप व पंजीयन शुल्कों का ऑनलाइन भुगतान, डिजिलॉकर की सुविधा, व घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा जैसी महत्वपूर्ण सुविधा अभी टेस्टिंग प्रक्रिया में है जल्द ही विभाग शेष 7 सुविधाओं को भी आमजन के लिए जल्द ही उपलब्ध कराएगी।जिला सूरजपुर अंतर्गत पंजीयन कार्यालय (उप पंजीयक कार्यालय सूरजपुर) व प्रतापपुर में उपरोक्त तीनों सेवाएं- आधार सत्यापन, पंजीयन उपरांत स्वत: नामांतरण तथा दान व हकत्याग विलेखों में शुक्ल ₹500 किया जाना चालू है। इसी प्रकार सुगम ऐप के माध्यम से संपत्ति का फोटो लेने जैसी सुविधा पूर्व से ही लागू है। इस जिले अंतर्गत दिनांक 23 मार्च 2025 से स्वत: नामांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है उक्त दिनांक से 13 जून 2025 तक 290 विक्रय विलेखों का पंजीयन पश्चात स्वत: नामांतरण सफलतापूर्वक हो चुका है। छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अनुरूप स्वत: नामांतरण जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का क्रियान्वयन सुगमता से सफलतापूर्वक हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें