ब्रेकिंग

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 'ऐतिहासिक' वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; फूँका केंद्र का पुतला

भाजपा नेता ने कहा छवि धूमिल करने का प्रयास किया,आपसी लेनदेन को भ्रष्टाचार बताना गलत

चांदनी बिहारपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त; तेंदूपत्ता, ईंट और आम की फसल को भारी नुकसान..

22 लाख की फिरौती के लिए महिला का अपहरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..

बिहारपुर वन परिक्षेत्र में ईंट भट्ठों की आड़ में जंगलों का सफाया, वन विभाग की 'चुप्पी' पर उठे सवाल।

सूचना

: हल्का पटवारी सोमवार-मंगलवार को बैठेंगे पंचायत भवन में, हल करेंगे ग्रामीणों की समस्या, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

सचिन तायल प्रतापपुर /रायपुर राज्य सरकार ने ग्रामीण इलाकों के निवासियों की समस्याएं दूर करने के लिए एक अच्छा आदेश जारी किया है। राज्य सरकार के नए निर्देशों के अनुसार अब पटवारियों को प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को गाँव के पंचायत भवन में बैठना होगा। इतना ही नहीं पटवारी ग्रामीणों की राजस्व समस्याओं को सुनेंगे और हल भी करेंगे। जारी आदेश में कहा गया है कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आदेश में कहा गया है कि यदि पटवारी के पास एक से अधिक पटवारी हलका का प्रभार हो तो वे सोमवार को एक पटवारी हलका के मुख्यालय व मंगलवार को दूसरे पटवारी हलका के मुख्यालय के पंचायत भवन में बैठेंगे। पटवारी ग्रामीणों से आवेदन लेंगे। जिस प्रकरण का हल ग्राम पंचायत भवन से ही संभव है, उसका निराकरण उसी दिन कर देंगे। जिन प्रकरणों का निराकरण पटवारी द्वारा किया जाना है, उसका हल उसी हफ्ते के अन्य दिनों में करेंगे। जिस हल तहसील स्तर पर होना है, उसका आवेदन तहलसीलदार तक पहुंचाएंगे।
इतना ही नहीं, उच्च अफसरों को भी निर्देशित किया गया है कि सोमवार और मंगलवार को पटवारियों को अन्य कार्य में ना लगाया जाए। यदि पटवारी इन दो दिन पंचायत भवन में उलब्ध नहीं हो सके तो ड्यूटी पर लगाने वाले संबंधित अफसर पर भी कार्रवाई होगी।
पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हो, इसके लिए राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि पटवारी समस्या लाने वाले ग्रामीणों के लिए एक रजिस्टर भी रखेंगे। इसमें मौखिक या लिखित जिस प्रकार से भी ग्रामीण ने समस्या बताई हो, दर्ज की जाएगी। साथ ही ग्रामीण के भी हस्ताक्षर लिए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें