ब्रेकिंग

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

सूचना

: सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत प्रतापपुर पुलिस एवम तायल ऑटोमोबाइल का जागरूकता हेतु संयुक्त अभियान पूरे प्रतापपुर में रैली निकालकर लोगो को समझाकर सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई


प्रतापपुर -सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रतापपुर में हेलमेट के साथ निकली जागरूकता रैली
पुलिस व तायल ऑटोमोबाइल्स का संयुक्त अभियान,लोगों को दी नियमों की जानकारी
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तिम दिन रविवार को पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने हेलमेट पहन जागरूकता रैली निकाली,एसडीओपी राकेश पाटनवार और व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल मित्तल ने हरी झंडी दिखा रैली को रवाना किया जो थाना चौक से होकर नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी।बस स्टैंड में एकत्रित मोटरसाइकिल चालकों को ट्रैफिक के नियम बताये गया तथा हेलमेट के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया।एसडीओपी राकेश पाटनवार ने सभी को हेलमेट का प्रयोग नियमित रूप से करने प्रेरित किया तथा कहा कि अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है और हेलमेट हमारे जीवन की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है,प्रतापपुर के नवनियुक्त थाना प्रभारी कैलास मिर्र ने अपना परिचय देते हुए हाथ जोड़ कर सबका अभिवादन स्वीकार किया उन्होंने सड़क के अन्य नियमों को विस्तार से समझाकर सब को मिल जुल कर सहयोग करने की अपील की । यह आयोजन पुलिस और तायल ऑटोमोबाइल्स ने संयुक्त रूप से किया था,इस दौरान बीएमओ डॉ. राजेश श्रेष्ठ,तायल ऑटोमोबाइल्स के संचालक अजित बहादुर तायल सचिन तायल,जयभगवान तायल,अशोक तायल,सुनील तायल प्रेमपाल बंसल राकेश मित्तल सचिन जायसवाल सहित पुलिस के स्टाफ तायल ऑटो मोबाइल्स के स्टाफ एवम अन्य लोग रैली में शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें