ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह 23 दिसंबर को.. एतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म घर-द्वार 1965 के निर्माता स्व. विजय कुमार पाण्डेय की स्मृति में दिए जाएंगे अवार्ड..

Admin

Tue, Dec 20, 2022

रायपुर. साल 2022 में रिलीज छत्तीसगढ़ी फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ 33 श्रेणियों में अवार्ड इस वर्ष फिर 23 दिसंबर दिन शुक्रवार को दिया जाएगा। स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह नवा रायपुर स्थित सौभाग्यम ऑडिटोरियम, श्री सत्य साई हॉस्पिटल में दोपहर 02 बजे आयोजित किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े सितारें व कलाकार शामिल होंगे।
स्मार्ट सिनेमा अवार्ड के आयोजक द्वय पीएलएन लक्की व दिपक श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्म के भीष्म पितामह एतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म घर-द्वार 1965 के निर्माता स्व. विजय कुमार पाण्डेय निर्माता की 79 वीं जयंती के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस साल भी 33 श्रेणियों में अवार्ड दिया जाएगा। जिसके लिए इस बार 2022 में रिलीज छत्तीसगढ़ी फिल्मों का नामांकन प्राप्त हुआ है जिसे ज्यूरी टीम देखकर अपना निर्णय सुनाएगी और 23 दिसंबर को भव्य कार्यक्रम में विजेताओं की घोषणा कर अवार्ड दिया जाएगा।अवार्ड समारोह में कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुस्तियाँ दी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें