: सोशलडिस्टेंस का उलंघन करते विधायक....? पहले भी पहले भी हो चुकी है एफआईआर....!
Admin
Tue, Apr 6, 2021बिलासपुर- पूरा प्रदेश इस समय कोरोना की चपेट में है प्रतिदिन मरीजो की संख्या बढ़ रही है जिसे रोकने सरकार व् चिकित्सक प्रयास कर रहे है. प्रदेश की जनता के साथ साथ जनप्रतिधि भी सोशलडिस्टेंस का पालन कर रहै है प्रदेश के विधायक, मंत्री सभी लगातार इस बीमारी से कैसे लोगो को जागरूक सोशलडिस्टेंस के साथ समझाइश दे रहे है वही एक ऐसे विधायक भी जो निरन्तर नियमो का धज्जियाँ उड़ाते आ रहे है इस विधायक पर इसी के चलते एफआईआर भी हो चुकी है लेकिन वो अभी भी सोशलडिस्टेंस का धज्जियाँ उड़ाते कहि भी दिख जाएंगे.बिलासपुर विधायक के सोशल साइड में आज भी देख सकते है कि जनता के भीड़ के बीच मे अपनी नेतागिरी किस तरह चमका रहे है लेकिन उन्हें शासन के दिशानिर्देश की कोई फ़िक्र नही. बहरहाल बिलासपुर विधायक की इस गैरजिम्मेदाराना हरकत से जहाँ सरकार खुद कटघरे में खड़ी हो रही है वही सरकार को कोई जवाब देते नही बन रहा है ये उन्ही सरकार की पार्टी के विधायक है लेकिन उन्हें ऐसा लगता है भूपेश सरकार को शर्मिंदा करने एवं कटघरे में खड़ा करने का बीड़ा उठाया हुआ है ।

विज्ञापन
विज्ञापन