: सबके सहयोग से सूरजपुर की स्तुति जायसवाल ने बनाया लव मी इण्डिया में स्थान
Admin
Mon, Aug 20, 2018
राजेश सोनी
सूरजपुर- जिले की नवोदित गायक कलाकार स्तुति जायसवाल का चयन एण्ड टीवी के आने वाले चर्चित कार्यक्रम लव मी इंडिया में हुआ है। देष के 48 चुनिंदा बाल कलाकारों में एक स्तुति जायसवाल ने कड़े मुकाबले में अपना स्थाना सुनिष्चित किया है। जो जिले के लिए गर्व का विषय है।
गौरतलब है कि स्तुति जायसवाल जिले की ऐसी उभरती कलाकार है जिसने महज 14 वर्ष की आयु में गायन के क्षेत्र में नये- नये आयाम स्थापित किये है, छोटी सी उम्र में सुर और ताल के मध्य पूर्ण पारंगत अंदाज में तालमेल बनाकर मधुर आवाज से संगीत प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। जिले की लाडली स्तुति जायसवाल डीएव्ही पब्लिक स्कूल भटगांव में संगीत शिक्षक राजेश जायसवाल की सुपुत्री है। एण्ड टीवी के लव मी इण्डिया में स्थान आरक्षित करने के बाद देवलोक से चर्चा करते हुए राजेश जायसवाल ने बताया कि स्तुति जायसवाल ने पहले रांची में ऑडिशन दिया फिर उसमें सिलेक्शन होने के बाद उसे मुंबई बुलाया वहां उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग हुई और वह जी 5 ऐप पर अपलोड किया गया जिसमें वोटिंग के आधार पर 4 जोन में प्रतिभागियों को बांट दिया गया ईस्ट, वेस्ट, नार्थ और साउथ जोन के सभी जोनों में 20-20 प्रतिभागी थे फिर ईस्ट जोन में वोट के आधार पर कुल 12 प्रतिभागियों का चयन हुआ जिसमें स्तुति का भी चयन हुआ है।
सभी जोन से 12-12 कुल 48 प्रतिभागी इस शो में जाएंगे जो कि लाइव शो होगा उस समय भी वोट के द्वारा ही प्रतिभागी इस शो में आगे बढ़ेंगे। जैसा कि स्तुति के पिता राजेश जायसवाल ने बताया कि उनके अपील को स्वीकार करके लोगों के द्वारा भरपूर वोट स्तुति को मिला जिससे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ जो लोग भी उन्हें जानते थे उन सभी ने स्तुति को वोट दिया तभी वह इस शो के लिए चयनित हो पाई है। इस शो में जज के रूप में जाने-माने संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया, नेहा भसीन और पसंदीदा पंजाबी गायक गुरु रंधाव होंगे।
संगीत के प्रति जागरूकता लाना एकमात्र लक्ष्य
स्तुति के पिता राजेश जायसवाल जी ने बताया उनका लक्ष्य है इस जगह से अनेक प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाना क्योंकि इस में काफी समय लगता है उन्होंने इसके लिए बहुत धैर्य रखा। इससे पूर्व भी एक नन्हीं बालिका को उन्होंने संगीत सिखाकर बहुत ख्याति दिलवाई है और संगीत के माध्यम से सभी को जागरुक करना उनका उद्देश्य रहा है फिर चाहे वह स्वच्छता गीत हो या फिर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का गीत हो राजेश जायसवाल इसमें हमेषा आगे रहते हैं क्योंकि संगीत से उनका गहरा लगाव है राजेश जायसवाल मूलतः सूरजपुर जिले के अंतर्गत आने वाले एक छोटे से गांव महंगई के निवासी हैं वर्तमान में उनका पूरा परिवार अंबिकापुर में रहता है उनकी पत्नी भी शिक्षिका के पद पर पदस्थ है और वह भटगांव में पिछले 18 वर्ष से रह रहे हैं।
सभी जोन से 12-12 कुल 48 प्रतिभागी इस शो में जाएंगे जो कि लाइव शो होगा उस समय भी वोट के द्वारा ही प्रतिभागी इस शो में आगे बढ़ेंगे। जैसा कि स्तुति के पिता राजेश जायसवाल ने बताया कि उनके अपील को स्वीकार करके लोगों के द्वारा भरपूर वोट स्तुति को मिला जिससे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ जो लोग भी उन्हें जानते थे उन सभी ने स्तुति को वोट दिया तभी वह इस शो के लिए चयनित हो पाई है। इस शो में जज के रूप में जाने-माने संगीत निर्देशक हिमेश रेशमिया, नेहा भसीन और पसंदीदा पंजाबी गायक गुरु रंधाव होंगे।
संगीत के प्रति जागरूकता लाना एकमात्र लक्ष्य
स्तुति के पिता राजेश जायसवाल जी ने बताया उनका लक्ष्य है इस जगह से अनेक प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाना क्योंकि इस में काफी समय लगता है उन्होंने इसके लिए बहुत धैर्य रखा। इससे पूर्व भी एक नन्हीं बालिका को उन्होंने संगीत सिखाकर बहुत ख्याति दिलवाई है और संगीत के माध्यम से सभी को जागरुक करना उनका उद्देश्य रहा है फिर चाहे वह स्वच्छता गीत हो या फिर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का गीत हो राजेश जायसवाल इसमें हमेषा आगे रहते हैं क्योंकि संगीत से उनका गहरा लगाव है राजेश जायसवाल मूलतः सूरजपुर जिले के अंतर्गत आने वाले एक छोटे से गांव महंगई के निवासी हैं वर्तमान में उनका पूरा परिवार अंबिकापुर में रहता है उनकी पत्नी भी शिक्षिका के पद पर पदस्थ है और वह भटगांव में पिछले 18 वर्ष से रह रहे हैं। विज्ञापन
विज्ञापन